फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no one is ready to say anything clearly, who booked his ticket with Go First Airlines

Go First: गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, शिकायत- एयरपोर्ट पर भी कोई नहीं दे रहा सही जानकारी

Wed, 03 May 2023 08:35 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 08:35 AM IST
सार

गो फर्स्ट एयरलाइंस में टिकट बुक कराने वाले यात्री हरेंद्र सिंह ने भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अहमदाबाद जाना था, जिसके लिए सुबह 3 बजे मेरठ से निकले थे। यहां आकर पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है।

विज्ञापन
no one is ready to say anything clearly, who booked his ticket with Go First Airlines
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गो फर्स्ट एयरलाइन ने फंड की भारी कमी के कारण 3, 4 और 5 मई के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। गो फर्स्ट की उड़ान अचानक रद्द होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है। टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने नाराजगी भी जताई है। लोग इधर-उधर अपने पैसों और अपनी उड़ान के बारे में पता करने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। यहां तक कि उन्हें विकल्प भी नहीं दिया जा रहा है कि वे किसी अन्य फ्लाइट से यात्रा कर सकें। 

विज्ञापन


लोगों में नाराजगी
गो फर्स्ट एयरलाइंस में टिकट बुक कराने वाले यात्री हरेंद्र सिंह ने भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अहमदाबाद जाना था, जिसके लिए सुबह 3 बजे मेरठ से निकले थे। यहां आकर पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है। फ्लाइट सुबह 6:10 पर थी। सिंह ने कहा कि यहां कोई कुछ बताने को भी तैयार नहीं है। ऐसे में हम लोग क्या करें। 
विज्ञापन


जब हरेंद्र से पत्रकारों ने पूछा कि आपके रुपये वापस कब तक आएंगे इसका कुछ जवाब मिला। तो उन्होंने कहा कि कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। मेरे सारे जरूरी काम रुक गए हैं। अब मैं घर वापस जा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पैनल्टी काटने की बात
वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि काफी लंबे समय से लेह जाने का प्लान कर रहा था, जब आज जाना था तो इन्होंने उड़ानें रद्द कर दी। पैसे के लिए कह रहे हैं कि आप अपना पूरा रिफंड वापस ले लो। लेकिन मैंने लेह से आने के लिए स्पाइसजेट बुक की थी, वो बोल रहे हैं कि वो पूरी पैनल्टी काटेंगे क्योंकि उनकी गलती नहीं है। 

 

यह है मामला
गो फर्स्ट एयरलाइन ने अगले तीन दिनों के लिए अपनी बुकिंग बंद कर दी है। सीईओ कौशिक खोना के अनुसार फंड की भारी कमी के कारण 3, 4 और 5 मई को उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित रखा जाएगा। पीएंडडब्ल्यू की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण गो फर्स्ट को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण 28 विमानों को खड़ा करना पड़ा है। दूसरी ओर, गो फर्स्ट ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) दिवालिया ऋणशोधन अक्षमता संहिता की धारा 10 के तहत समाधान के लिए एक आवेदन दायर किया है। वहीं सूत्रों ने बताया है कि गो फर्स्ट एयरलाइन की 60 फीसदी से ज्यादा फ्लाइट ग्राउंडेड हो चुकी हैं। इन फ्लाइट्स के ग्राउंडेड हो जाने से कई सारी रूट्स पर एयरलाइन की बुकिंग कैंसिल हो रही है। कहा जा रहा है कि वाडिया के स्वामित्व वाली गो फर्स्ट ने तेल विपणन कंपनियों के बकाये के कारण तीन और चार मई के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

यह भी पढ़ें- Go First: दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा गो फर्स्ट, 3 से 5 मई तक नहीं उड़ेंगे विमान, DGCA ने किया शोकॉज

एयरलाइन अमेरिकी इंजन निर्माता कंपनी के खिलाफ पहुंची है कोर्ट
इसके साथ ही एयरलाइन ने डेलावेयर संघीय अदालत में अमेरिकी इंजन निर्माता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें एक मध्यस्थ आदेश को लागू करने की मांग की गई है, जिसमें प्रैट एंड व्हिटनी को एयरलाइन को इंजन प्रदान करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं होने से एयरलाइन के बंद होने का खतरा है। गो फर्स्ट के पक्ष में 30 मार्च को दिए गए मध्यस्थता फैसले में कहा गया था कि यदि आपातकालीन इंजन प्रदान नहीं किए जाते हैं तो एयरलाइन को अपूरणीय क्षति का खतरा है।

एयरलाइन के 30 विमान 31 मार्च से हैं ग्राउंडेड
इस बीच एक तेल विपणन कंपनी के एक अधिकारी ने कहा है कि एयरलाइन कैश एंड कैरी मोड पर है, जिसका मतलब है कि उसे रोजाना जितनी उड़ानों का परिचालन करना है, इसके लिए भुगतान करना होगा। यह सहमति बनी है कि यदि भुगतान नहीं किया जाता है तो विक्रेता व्यवसाय बंद कर सकता है। एयरलाइन उद्योग के जानकारों के अनुसार गो फर्स्ट के 30 विमान 31 मार्च से खड़े हैं, इनमें नौ ऐसे हैं जिन पर पट्टे का भुगतान बकाया है। वहीं, एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार गो फर्स्ट के बेड़े में कुल 61 विमान हैं, जिनमें 56 ए320 नियो और पांच ए320सीओ शामिल हैं। 

डीजीसीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 3-4 मई तक नई बुकिंग रद्द करने के बाद गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया। डीजीसीए के अनुसार, उसके संज्ञान में आया है कि गो फर्स्ट ने क्रमशः 03-04 मई 2023 की सभी निर्धारित उड़ानों को रद्द कर दिया है। डीजीसीए को ऐसी रद्दीकरण के लिए कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई है। इस मामले में अनुसूची की मंजूरी के लिए शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया है। डीजीसीएक के अनुसार इस प्रकार गो फर्स्ट रद्दीकरण और उसके कारणों को लिखित रूप में रिपोर्ट करने में विफल रहा है। गो फर्स्ट अनुमोदित अनुसूची का पालन करने में विफल रहा है जिससे यात्रियों को असुविधा होगी। गो फर्स्ट ने सीएआर, धारा 3, शृंखला एम और भाग 4 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।



नागर विमानन मंत्रालय की करीब से नजर
नागर विमानन मंत्रालय ने मामले पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। वाडिया समूह के स्वामित्व वाली किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट ने नकदी के गंभीर संकट की वजह से तीन से पांच मई की अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित रखने की घोषणा की है। इसके साथ ही एयरलाइन ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की दिल्ली पीठ में स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया के लिए भी आवेदन किया है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गो फर्स्ट की स्थिति पर कहा कि बेहतर होगा कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का इंतजार किया जाए।

17 साल से अधिक से परिचालन कर रही गो फर्स्ट
गो फर्स्ट 17 साल से अधिक से परिचालन कर रही है। चालू साल की पहली तिमाही में इसने घरेलू मार्गों पर 29.11 लाख लोगों को यात्रा कराई है। इस दौरान गो फर्स्ट की बाजार हिस्सेदारी 7.8 प्रतिशत रही।

गो फर्स्ट की दो फ्लाइट सूरत एयरपोर्ट से मुंबई पहुंचीं
सूरत एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गईं गो फर्स्ट की दो उड़ानें घंटों की देरी के बाद मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचीं। गो एयर की श्रीनगर-मुंबई और दिल्ली-मुंबई दो उड़ानों को मंगलवार शाम सूरत हवाईअड्डे के लिए डायवर्ट किया गया था। इसके बाद दोनों फ्लाइट्स की सूरत एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई थी। दोनों विमान शाम 6:30 से 7 बजे के बीच सूरत हवाई अड्डे पर उतरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed