फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No official confirmation, no credible source: BJP slams Cong over Moscow supplying RD-93MA engines to Pakistan

Politics: 'रूस ने पाकिस्तान को नहीं बेचे JF-17 के इंजन', भाजपा ने कहा- कांग्रेस फैला रही भारत विरोधी जानकारी

Sun, 05 Oct 2025 03:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 05 Oct 2025 03:04 PM IST
सार

BJP Vs Congress: भाजपा ने कांग्रेस के उस आरोप को खारिज किया है, जिसमें कांग्रेस ने दावा किया था कि रूस पाकिस्तान को जेएफ-17 का इंजन सप्लाई कर रहा है। इस पूरे विवाद में भाजपा इसे झूठी और असत्य जानकारी फैलाने का प्रयास बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे रूस की रणनीति पर सवाल उठाने के रूप में पेश कर रही है।

विज्ञापन
No official confirmation, no credible source: BJP slams Cong over Moscow supplying RD-93MA engines to Pakistan
अमित मालवीय का जयराम रमेश पर पलटवार - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित मालवीय ने रविवार को रूस की तरफ से पाकिस्तान को RD-93MA इंजन सप्लाई करने की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी सप्लाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कोई विश्वसनीय स्रोत है। अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट पर भरोसा किया, जिसमें एक ऐसे वेबसाइट का हवाला दिया गया जो 'प्रो-पाकिस्तान प्रोपेगेंडा' फैलाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम रमेश इस खबर के जरिए जानबूझकर भारत विरोधी जानकारी फैला रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: गृह मंत्री अमित शाह बोले- बारिश से प्रभावित किसानों को हर संभव मदद देगी मोदी सरकार
विज्ञापन

 


'कांग्रेस नेता ने फिर से दुश्मन के साथ खड़े होने का रास्ता चुना'
अमित मालवीय ने लिखा, 'कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं। यह सिर्फ एक और बेतुकी जानकारी की लड़ाई है। कांग्रेस के संचार प्रमुख ने फिर से दुश्मन के साथ खड़े होने का रास्ता चुना है, बजाय इसके कि वे भारत के साथ खड़े हों।'

जयराम रमेश ने क्या लगाए थे आरोप?
इससे एक दिन पहले, जयराम रमेश ने कहा था कि रूस, जो कभी भारत का करीबी सहयोगी माना जाता था, पाकिस्तान को जेएफ-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमानों के लिए RD-93MA इंजन सप्लाई कर रहा है। रमेश ने आरोप लगाया कि भारत की अपीलों के बावजूद यह सौदा आगे बढ़ रहा है। जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा था कि मोदी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि रूस, जो भारत का लंबे समय तक भरोसेमंद सहयोगी रहा है, पाकिस्तान को सैन्य सहायता क्यों दे रहा है, जबकि भारत रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम और एसयू-57 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की खरीदारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Viksit Bharat Buildathon: अब नई भूमिका में दिखेंगे शुभांशु शुक्ला, छात्रों को बनाएंगे विकसित भारत के निर्माता

उन्होंने आगे कहा कि जेएफ-17 ब्लॉक III विमान में अपग्रेडेड इंजन और वही पीएल-15 मिसाइलें होंगी, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ इस्तेमाल की गई थीं। यराम रमेश ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जून 2025 में इस सौदे में हस्तक्षेप किया था, लेकिन इसके बावजूद रूस पाकिस्तान को इंजन सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed