फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No More Expensive Airfare: IndiGo Launches Mega Sale on Domestic and International Flights

हवाई सफर के लिए नहीं करनी होगी जेब ढीली: इंडिगो ने लॉन्च की सेल, घरेलू-इंटरनेशनल फ्लाइट पर मिल रही इतनी छूट?

Tue, 12 May 2026 06:01 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 12 May 2026 06:01 PM IST
सार

यह ऑफर किसी एक खास रूट तक सीमित नहीं है। कंपनी के घरेलू और इंटरनेशनल नेटवर्क की सभी कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा। यानी अगर किसी गंतव्य तक पहुंचने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है, तो उस रूट पर भी यह ऑफर लागू रहेगा

विज्ञापन
No More Expensive Airfare: IndiGo Launches Mega Sale on Domestic and International Flights
इंडिगो - फोटो : X-@IndiGo6E

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो इंडिगो ने यात्रियों के लिए खास ऑफर पेश किया है। हवाई सफर को सस्ता और सुविधाजनक बनाने के लिए एयरलाइन ने ग्रेट कनेक्शंस फेस्ट सेल लॉन्च की है।

विज्ञापन


इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकटों पर भारी छूट दी जा रही है। कंपनी ने कहा, इस सेल के जरिए यात्री कम खर्च में अपने समर वेकेशन की प्लानिंग कर सकेंगे। खास बात यह है कि यात्रियों को कई रूट्स पर किफायती किराए के साथ अतिरिक्त ट्रैवल बेनिफिट्स भी मिलेंगे, जिससे छुट्टियों का सफर और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार, इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों का शुरुआती किराया महज 3,999 रुपए रखा गया है। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए यात्रियों को 9,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर के जरिए यात्री कम बजट में देश और विदेश की यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेल में केवल फ्लाइट टिकट पर ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त सेवाओं पर भी खास छूट दे रही है। यात्रियों को फास्ट फॉरवर्ड सर्विस 250 रुपए की शुरुआती कीमत पर मिलेगी, जबकि इमरजेंसी XL सीट्स 500 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी ने टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को कई सुविधाजनक विकल्प भी दिए हैं, ताकि सफर की प्लानिंग आसान हो सके। हालांकि, इंडिगो के अनुसार यह ऑफर सिर्फ कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर लागू होगा। डायरेक्ट फ्लाइट्स में यात्रियों को इस छूट का फायदा नहीं मिलेगा।


यह ऑफर किसी एक खास रूट तक सीमित नहीं है। कंपनी के घरेलू और इंटरनेशनल नेटवर्क की सभी कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा। यानी अगर किसी गंतव्य तक पहुंचने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है, तो उस रूट पर भी यह ऑफर लागू रहेगा। कंपनी ने बताया कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को 12 मई 2026 से 15 मई 2026 के बीच टिकट बुक करनी होगी। वहीं, इस अवधि में बुक किए गए टिकटों पर 22 मई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक यात्रा की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed