फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no misuse of funds by my ngo: zakir naik

जाकिर नाइक की सफाई, आतंकवाद को बढ़ावा देता तो लाखों आतंकी बना देता

Mon, 28 Nov 2016 01:06 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 28 Nov 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
no misuse of funds by my ngo: zakir naik

विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने रविवार को दावा किया कि उसके प्रतिबंधित एनजीओ ने फंड का कोई दुरुपयोग नहीं किया है। साथ ही नाइक ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


इस बीच जाकिर ने भारत वापस आने को लेकर कोई प्रतिबद्धता भी नहीं जताई। दरअसल, भारत में 51 वर्षीय जाकिर नाइक के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप है। उसके खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल देश से बाहर रह रहे जाकिर ने कहा कि उसने बार-बार एनआईए को सहयोग की पेशकश की है। ढाका हमले के कुछ आतंकियों को अपने नफरत फैलाने वाले भाषणों से गुमराह करने का आरोप झेल रहे जाकिर ने कहा कि हिंसा में शामिल होने वाले मुसलमान नहीं रहते और समर्थन खो देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ आतंकी मुझसे प्रभावित थे

no misuse of funds by my ngo: zakir naik

ई-मेल के जरिए दिए साक्षात्कार में जाकिर ने कहा, ‘यह मानना गलत है कि आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले कुछ आतंकी मुझसे प्रभावित थे। अगर मैं वास्तव में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हूं, तो क्या मैंने अब तक लाखों लोगों को आतंकी नहीं बना दिया होता? इतने कम आतंकी क्यों बनाता? कई लाख समर्थकों में से कुछ असामाजिक तत्व हो सकता है, जो हिंसा कर सकते हैं।

ऐसे लोग निश्चित रूप से मेरा अनुसरण नहीं करते हैं।’ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन एनजीओ पर प्रतिबंध को चुनौती देने के सवाल पर जाकिर ने कहा कि मुंबई और दिल्ली में उसकी लीगल टीमें मामले को देख रही हैं।

इसके बाद जल्द कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यह प्रतिबंध राजनीति से प्रेरित है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है और इसको गैर कानूनी संगठन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed