फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no law in up to stop farmer suicides due to poverty says mulayam singh

किसानों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए बने कानूनः मुलायम

Thu, 30 Mar 2017 01:35 AM IST
amarujala.com-presented by: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-presented by: संदीप भ्ाट्ट Updated Thu, 30 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
no law in up to stop farmer suicides due to poverty says mulayam singh

सपा सांसद मुलायम सिंह यादव ने जीएसटी बिल में किसानों को टैक्स के दायरे में लाने पर जब सरकार को घेरना शुरू किया तो कुछ सांसदों ने उनसे चुटकी लेते हुए सवाल दाग दिया कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के कान में वह क्या कह रहे थे? हालांकि मुलायम ने इसकी अनदेखी कर जीएसटी पर चर्चा को जारी रखा। मुलायम ने कहा कि सरकार चाहें जितने भी कानून बना ले, लेकिन जब तक किसानों को मजबूत नहीं बनाया जाएगा तब तक देश मजबूत नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि कर्ज के कारण देश में गरीब आत्महत्याएं कर रहे हैं। गरीबों को खाना नहीं मिल रहा है। महिलाएं पेट भर भोजन नहीं कर पा रही हैं। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे भूख केकारण लोग आत्महत्या करने पर मजबूर न हों। चर्चा जीएसटी बिल पर थी लेकिन मुलायम ने यहां भी यूपी चुनाव का राग छेड़ा। उन्होंने यूपी में बीजेपी की भारी जीत पर कहा कि यूपी बनाना भी जानती है और पटखनी देना भी। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अगर चुनावी वायदे पूरी नहीं किए तो उन्हें भी पटखनी मिलेगी। हालांकि उन्होंने अपनी सरकार के बारे में कहा कि उन्होंने भी चुनाव में वायदे किए थे, लेकिन सदन में कोई भी खड़ा होकर बता दे जो उन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया हो। मुलायम ने कहा कि उन्होंने चुनाव में जो कहा वह पूरा किया अब बारी भाजपा सरकार की है। मुलायम ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव में झूठे वायदे किए,लेकिन इसका सबक जनता सिखाना जानती है। उन्होंने कहा कि 1977 में वह जीते, लेकिन 1980 में क्या हुआ। इसी तरह 1984 में कांग्रेस बड़े अंतर से जीती, लेकिन 1989 में उसे मुंह की खानी पड़ी। यह सब चलता रहा है। इसी दौरान उनके पीछे बैठे सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम ने उनसे चुटकी लेते हुए पूछा कि वह मोदी के कान में क्या कह रहे थे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed