{"_id":"64cd316e02727585ed029ac3","slug":"no-instruction-to-give-pistols-in-place-of-rifles-to-rpf-jawans-on-trains-central-railway-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: ट्रेनों में RPF जवानों को राइफल की जगह पिस्तौल देने का कोई निर्देश नहीं; मध्य रेलवे ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: ट्रेनों में RPF जवानों को राइफल की जगह पिस्तौल देने का कोई निर्देश नहीं; मध्य रेलवे ने दी जानकारी
Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। घटना में आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने 31 जुलाई को जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (पश्चिम रेलवे) में सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीना और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने हाल की ट्रेन गोलीबारी की घटना के मद्देनजर स्पष्ट किया है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दस्ते को स्वचालित राइफलों की जगह पिस्तौल देने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना पर शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। घटना में आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने 31 जुलाई को जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (पश्चिम रेलवे) में सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीना और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरपीएफ कर्मियों को स्वचालित राइफलें देने का निर्णय 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद 2008 में लिया गया था। मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि 31 जुलाई की घटना के बाद राइफलों के स्थान पर पिस्तौल देने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को मुंबई के तीन स्टेशनों सहित देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सुधार कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इस योजना में मध्य रेलवे के 76 रेलवे स्टेशनों के उन्नयन या आधुनिकीकरण की परिकल्पना की गई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी कल अमृत भारत स्टेशनों के जीर्णोद्धार की रखेंगे आधारशिला
अमृत भारत स्टेशन योजना के बारे में बात करते हुए मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को मुंबई के तीन स्टेशनों सहित देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सुधार कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इस योजना में मध्य रेलवे के 76 रेलवे स्टेशनों के उन्नयन या आधुनिकीकरण को शामिल किया गया है। 38 रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी जाएगी।