फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no institution Free from the influence of Hindutva including the military says prakash karat

प्रकाश करात बोले, सेना सहित कोई भी संस्थान हिंदुत्व के प्रभाव से मुक्त नहीं

Fri, 14 Oct 2016 04:35 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
no institution Free from the influence of Hindutva including the military says prakash karat
प्रकाश करात - फोटो : Getty images

भाजपा पर सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाते हुए माकपा ने कहा है कि राजग शासन में सेना सहित कोई भी संस्थान हिंदुत्व के विध्वंसक प्रभाव से मुक्त नहीं है। लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दशहरा भाषण का जिक्र करते हुए वाम दल ने कहा कि संदेश स्पष्ट था। भाजपा उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव धर्म और राजनीति को मिलाकर लड़ना चाहती है।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान, कानून का पालन करनेवाले गोरक्षकों की तुलना असामाजिक तत्वों से नहीं करनी चाहिए, का संकेत साफ है कि दक्षिणपंथी संगठन गोहत्या और बीफ खाने के नाम पर हिंसा जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि खतरे की घंटी बिल्कुल साफ सुनाई दे रही है। भाजपा और संघ के शासन में सेना सहित कोई भी संस्थान हिंदुत्व के प्रभाव से मुक्त नहीं रह सकता। यह सभी नागरिकों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी संविधान के धर्मनिरपेक्ष और संवैधानिक स्वरूप की रक्षा करना चाहते हैं उन्हें भाजपा और संघ से कहना चाहिए कि वह सेना से दूर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed