फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No headway in identification of source in hoax threats calls to Indian airlines

Bomb Threats: धमकी देने के लिए हुआ VPN का इस्तेमाल; लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के हाथ खाली ,नहीं मिल रही सफलता

Tue, 29 Oct 2024 08:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 08:41 PM IST
सार

पिछले 15 दिनों में 400 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम विस्फोट की धमकियां मिल चुकी है। ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिये दी गईं। हालांकि सभी फर्जी निकली हैं। 

विज्ञापन
No headway in identification of source in hoax threats calls to Indian airlines
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमानों को बम की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार और डीजीसीए की तमाम सख्ती और नियमों के बाद भी सोशल मीडिया के जरिये धमकियां मिल रही हैं। इस बीच, सामने आया है कि धमकी देने वालों का पता लगाने में जुटी सुरक्षा एजेंसियों की कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि साइबर विशेषज्ञों की मदद से कई टीमें अभी भी इस मामले में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


धमकी देने के लिए हुआ वीपीएन का इस्तेमाल
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बात की तो पुष्टि हो गई है कि वीपीएन का इस्तेमाल धमकियां भेजने के लिए किया गया है। जिन सोशल मीडिया एकाउंट से धमकी वाले पोस्ट किए जा रहे हैं, हम उन खातों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


प्रमुख हवाई अड्डों पर एनआईए ने बीटीएसी टीम की तैनात
शुरुआती जांच में पता चला कि ये खतरे यूरोपीय देशों से सामने आ रहे हैं, लेकिन बाद में जब आईपी एड्रेस को ट्रेस करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वे आईपी एड्रेस बेकार हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एनआईए ने प्रमुख हवाई अड्डों पर एक बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) टीम तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हमने मामले में सहयोग मांगने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई है। इसके अलावा, त्योहार के क्रम में भीड़ के कारण एहतियाती कदम के तौर पर सभी संवेदनशील हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में 400 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम विस्फोट की धमकियां मिल चुकी है। ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिये दी गईं। हालांकि सभी फर्जी निकली हैं। 


बीते सोमवार को भी एयर इंडिया और इंडिगो की 21-21 उड़ानों और विस्तारा की 20 उड़ानों में बम की धमकी मिली। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी ज्यादातर उड़ानों को बम की धमकी सोशल मीडिया पर मिली। धमकी मिलने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों और विभागों को अलर्ट किया गया। नियामक प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार सुरक्षा संबंधी जांच पड़ताल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed