फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No govt in past 'insulted' Ambedkar the way Amit Shah did: Priyanka Vadra, News in hindi

Karnataka: 'किसी भी पुरानी सरकार ने आंबेडकर का ऐसा अपमान नहीं किया जैसा...', अमित शाह पर प्रियंका गांधी हमलावर

Tue, 21 Jan 2025 07:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 21 Jan 2025 07:33 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह पर करारा हमला बोला है। कर्नाटक के बेलगावी में उन्होंने कहा कि किसी भी पुरानी सरकार ने आंबेडकर का ऐसा अपमान नहीं किया जैसा राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने किया था।

विज्ञापन
No govt in past 'insulted' Ambedkar the way Amit Shah did: Priyanka Vadra, News in hindi
बेलगावी में प्रियंका के साथ खरगे और डीके शिवकुमार - फोटो : X / @INCIndia

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि अतीत में किसी भी सरकार ने संसद के अंदर संविधान और इसके निर्माता बीआर अंबेडकर का अपमान नहीं किया, जिस तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और उसकी संस्थाओं को 'कमजोर' करना चाहती है। बेलगावी में आयोजित 'गांधी भारत' कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा, 'गैर-कांग्रेसी सरकारों समेत कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी भी सरकार में ऐसा कोई मंत्री नहीं था जिसने संसद में खड़े होकर आंबेडकर का अपमान किया हो।' 
विज्ञापन

बेलगावी में कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी
कांग्रेस ने यह कार्यक्रम महात्मा गांधी द्वारा 1924 में पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अध्यक्षता किए गए एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए आयोजित किया था। 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हाल ही में राज्यसभा में भारतीय संविधान और इसके निर्माता बीआर आंबेडकर का 'अपमान' करने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


शाह ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का 'अपमान'- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि संसद के अंदर आंबेडकर का 'अपमान' किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके अमित शाह ने देश और इसके लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का 'अपमान' किया है। उनके अनुसार, अमित शाह ने आंबेडकर और संविधान का 'अपमान' करने की हिम्मत इसलिए की क्योंकि जब देश स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा था, तब एक और वैचारिक धारा उभरी जो 'संविधान विरोधी' थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस के सदस्यों ने आंबेडकर का पुतला जलाया और उनकी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया- प्रियंका
उन्होंने कहा कि आरएसएस की संतान होने के नाते भाजपा आंबेडकर और उनके संविधान का 'अपमान' करने का साहस रखती है। उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, 2024 में लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया, जो अच्छा था क्योंकि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर गए। उसके बाद, जब वे संसद गए, तो उन्होंने संविधान के सामने सिर झुकाया। आपने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed