फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No fissures in BJP over ticket distribution; some resentment natural: Himanta

Jharkhand: 'टिकट वितरण पर भाजपा में कोई मतभेद नहीं, कुछ नाराजगी स्वाभाविक', आरोपों पर बोले हिमंत बिस्व सरमा

Mon, 21 Oct 2024 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Oct 2024 10:30 PM IST
सार

Jharkhand: भाजपा के झारखंड प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उन्हें पार्टी में फूट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कुछ असंतोष होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
No fissures in BJP over ticket distribution; some resentment natural: Himanta
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को झारखंड भाजपा के टिकट आवंटन को लेकर किसी प्रकार की फूट की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कुछ नाराजगी स्वाभाविक है। सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी भी हैं। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि टिकट वितरण में पारिवारिक संबंधों को ध्यान में रखा गया। 

विज्ञापन


झारखड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। सरमा ने पत्रकारों से कहा, मुझे पार्टी में फूट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कुछ असंतोष होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह टिप्पणी तीन बार के विधायक केदार हाजरा सहित भाजपा के कुछ नेताओं के इस्तीफों को लेकर की।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि भाजपा एक बड़ी सियासी पार्टी है और कुछ नाराजगी और इस्तीफे होना स्वाभाविक है। सरमा ने कहा कि वह उन असंतुष्ट नेताओं से मिलेंगे। सरमा ने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा है कि भाजपा ने अपने  पारिवारिक संबंधों के कारण कुछ लोगों को टिकट वितरित किए हैं। उन्होंने कहा, यह गलत आरोप है, क्योंकि मीरा मुंडा को टिकट दिया गया है, जो पूर्व केंद्री मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं और उनके पति चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास को भी टिकट दिया है, क्योंकि वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सरमा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट देने को लेकर कहा कि जब सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, तब उन्हें यह आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके (चंपई सोरेन) शामिल होने के समय हमने उन्हें टिकट का आश्वासन दिया था। 

संबंधित खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed