{"_id":"58ab29654f1c1b0653b235d3","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-on-national-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: नेशनल हाईवे पर यहां भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाशिवरात्रि: नेशनल हाईवे पर यहां भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा/गजरौला
Updated Tue, 21 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर आराध्य का अभिषेक करने के लिए गंगा जल लाने निकले शिवभक्त लौटने लगे हैं। वहीं महाशिवरात्रि नजदीक होने से आसपास के जिलों के शिवभक्तों को कारवां भी निकलेगा। इस दरम्यान नेशनल हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसको लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे से 24 फरवरी तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। इससे नेशनल हाईवे 24 पर ट्रक, बस, रोडवेज बस, डीसीएम, टोयोटा, कैंटर, आयशर आदि भारी वाहन नहीं दौड़ने दिए जाएंगे। इन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। गजरौला में भी इसको लेकर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इन जिलों के कांवड़ियों से केसरिया सा दिखता है हाईवे
महाशिवरात्रि पर हरिद्वार और अन्य स्थानों से गंगाजल लाकर बड़ी संख्या में जनपद और आसपास के कांवड़िये अपने आराध्य देव का जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान जिले में पड़ने वाले हाईवे से अमरोहा, संभल, बुलंदशहर और अलीगढ़ के कांवड़िये गुजरते हैं। इन्हें कोई परेशानी न हो इसलिए ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन
सांकेतिक चित्र
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन-
मुरादाबाद के कांठ से वाया धामपुर, नहटौर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदी नगर से गाजियाबाद से दिल्ली तक जाएगा।
रामपुर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक-
वाया शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए दिल्ली पहुंचेगा।
गजरौला से दिल्ली की ओर का ट्रैफिक-
वाया चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर, बैराज से मवाना, मेरठ से मोदीनगर होते हुए गाजियाबाद से गुजरेगा।
अमरोहा से दिल्ली के लिए-
बिजनौर के नूरपुर से गुजरते हुए मवाना, मेरठ से वाया गाजियाबाद होते हुए गुजारा जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन-
संभल, बहजोई, बबराला, डिबाई, बुलंदशहर, दादरी, नोएडा, ओखला बैराज से दिल्ली पहुंचेगें।

हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात
सांकेतिक चित्र
मुरादाबाद से मेरठ के लिए-
अतरासी रोड से अमरोहा, नौगावां सादात, नूरपुर, बिजनौर बैराज से मीरापुर होते हुए मेरठ तक पहुंचेगा।
मेरठ से मुरादाबाद को-
मवाना रोड से, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली से होकर नहटौर से धामपुर और कांठ से मुरादाबाद तक पहुंचाया जाएगा।
हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात-
बुलंदशहर के गुलावठी, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई से चंदौसी होते हुए जाएगा।
दिल्ली से मुरादाबाद और रामपुर के लिए-
लालकुआं, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई से चंदौसी होते हुए मुरादाबाद तक तथा रामपुर के लिए चंदौसी से बिलारी से शाहबाद से रामपुर जाएंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए 21 फरवरी दोपहर से 24 फरवरी दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्ट किया गया है। माल वाहक, भारी और मध्यम वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। छोटे वाहन यथावत दौड़ते रहेंगे।