फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No decision taken on oil refinery plant location in Maha Union minister Puri

Hardeep Puri: महाराष्ट्र में तेल रिफाइनरी परियोजना पर बोले मंत्री का बड़ा बयान, बोले- अब तक कोई निर्णय नहीं

Sat, 24 Sep 2022 07:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Sep 2022 07:06 PM IST
सार

चंद्रपुर में पत्रकारों से बात करते पेट्रोलियम मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार (महाराष्ट्र) ने 
तेल रिफाइनरी परियोजना के लिए भूमि आवंटित की थी लेकिन बाद में स्थान बदलने के बहाने मना कर दिया, जिससे परियोजना पटरी से उतर गई। 

विज्ञापन
No decision taken on oil refinery plant location in Maha Union minister Puri
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र ने महाराष्ट्र में किसी क्षेत्र में तेल रिफाइनरी परियोजना स्थापित करने का कोई फैसला नहीं लिया है। यह बात पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कही।

विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार के साथ परियोजना के स्थान पर चर्चा करनी होगी। चंद्रपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने परियोजना के लिए भूमि आवंटित की थी लेकिन बाद में स्थान बदलने के बहाने मना कर दिया, जिससे परियोजना पटरी से उतर गई। 
विज्ञापन

 
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके चलते राज्य और देश को पिछले ढाई साल में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।  

पुरी रत्नागिरी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना का जिक्र कर रहे हैं। तेल रिफाइनरी को रत्नागिरी जिले के नानार गांव में बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन भाजपा के तत्कालीन गठबंधन सहयोगी शिवसेना के आग्रह पर 2019 के चुनाव से पहले इसे खत्म कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि साठ मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष की तेल रिफाइनरी दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र होगा। उन्होंने कहा कि अगर इसे देश में कही स्थापित किया जाता है तो यह उस राज्य में आर्थिक परिदृश्य को बहुत तेजी से बदलने की क्षमता रखता है। 

उन्होंने बताया कि औद्योगिक संघ ने पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में 20 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता की तेल रिफाइनरी स्थापित करने की सिफारिश की गई है, जिसमें खनिजों, धातुओं आदि का बहुत बड़ा दायरा है। 


पुरी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार को ऐसे मुद्दो की सिफारिश करने का सुझाव मिला है, हम उस पर गौर करेंगे। हालांकि मैंने चंद्रपुर या विदर्भ क्षेत्र में कोई तेल रिफाइनरी स्थापित करने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed