फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No-confidence motion: PM Modi prediction from 2019 goes viral

No-Confidence Motion: 2019 में की गई पीएम मोदी की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या कहा था

Wed, 26 Jul 2023 12:45 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

सरकारी सूत्रों ने पीएम मोदी की ‘‘भविष्यवाणी’’ को दर्शाने वाला उनके संबोधन का यह हिस्सा साझा किया।

विज्ञापन
No-confidence motion: PM Modi prediction from 2019 goes viral
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@BJP4India

विस्तार

केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की विपक्षी दलों की योजना के बीच 2018 के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सात फरवरी, 2019 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने विपक्ष का उपहास करते हुए कहा था कि उन्हें 2023 में भी ऐसा ही प्रस्ताव लाने की तैयारी करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा में 2018 में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा था, मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करें कि 2023 में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का आपको मौका मिले। सरकारी सूत्रों ने पीएम मोदी की ‘‘भविष्यवाणी’’ को दर्शाने वाला उनके संबोधन का यह हिस्सा साझा किया।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टी के एक सदस्य को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि यह अहंकार का नतीजा है कि कांग्रेस की सीटों की संख्या कभी 400 से अधिक होती थी जो 2014 के लोकसभा चुनावों में घटकर करीब 40 रह गई। उन्होंने कहा था कि अपनी सेवा की भावना की बदौलत से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीटों से बढ़कर अपने दम पर सत्ता में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था पीएम मोदी ने?
सात फरवरी, 2019 को अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा था, मैंने 2018 में अविश्वास के प्रस्ताव के समय भी 2018 में अविश्वास के प्रस्ताव के बाद मैंने देखा कि मेरी आवाज… मेरा गला घोटने का भरपूर प्रयास किया गया था। डेढ़ पौने दो घंटे तक नारेबाजी के बीच में भी ये ईश्वर की कृपा थी कि मैंने अपनी बात देश और दुनिया के सामने रखी, और उस समय मैंने आपको ये शुभकामनाएं दी थी, वो शुभकामनाएं मैं आज फिर देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करो, इतनी तैयारी करो कि 2023 में फिर से आपको अविश्वास प्रस्ताव लाने का मौका मिले, और ….. ये समर्पण भाव है। अंहकार का परिणाम है कि कांग्रेस 400 से 40 हो गए और सेवा भाव का परिणाम है कि हम दो से यहां आकर के बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed