{"_id":"58867ee24f1c1beb37cf3c6e","slug":"no-cm-face-of-bjp-in-manipur-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाएगी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाएगी भाजपा
रीता तिवारी/इंफाल
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में इस बार सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही भाजपा ने मार्च में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला किया है। दूसरी ओर, कांग्रेस बीते 15 साल से मुख्यमंत्री रहे इबोबी सिंह की अगुवाई में ही चुनाव लड़ेगी।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी चुनाव से पहले किसी को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश नहीं करेगी। इसका फैसला चुनावी नतीजों के बाद किया जाएगा। उस नेता का कहना था कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के एलान से पार्टी की चुनावी तैयारियों को झटका लग सकता है। इसकी वजह यह है कि कई नेता इस पद के दावेदार हैं।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चाओबा सिंह और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भवानंद सिंह मुख्यमंत्री की होड़ में हैं। वैसे, हाल में पार्टी का दामन थामने वाले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की निगाहें भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है।