{"_id":"5deeed358ebc3e87f440bacc","slug":"no-clue-of-sexual-harassment-high-profile-accused-nithyananda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल आरोपी नित्यानंद का कोई सुराग नहीं, सभी दूतावास अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल आरोपी नित्यानंद का कोई सुराग नहीं, सभी दूतावास अलर्ट
Tue, 10 Dec 2019 06:26 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Dec 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
नित्यानंद (फाइल फोटो)
- फोटो : nithyananda.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म और हत्या पर सड़क से संसद तक घमासान के बीच देश छोड़कर भागे दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल आरोपी स्वामी नित्यानंद का कोई सुराग नहीं। पुलिस और एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी और अपनी शिष्याओं से दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद देश छोड़ कर चला गया। इतना ही नहीं वीडियो के जरिए एजेंसियों को चुनौती भी दी है। विदेश मंत्रालय ने सभी देशों में भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
एक वीडियो संदेश में नित्यानंद ने कहा है कि कोई भी अदालत उसे सजा देकर सच बोलने से नहीं रोक सकती। नित्यानंद के मुताबिक वह भगवान शिव का परम रूप है और इस सच को दुनिया को बताना चाहता है। पिछले हफ्ते एक वेबसाइट पर इक्वाडोर में हजारों एकड़ जमीन खरीद कर उसे कैलाश नामक हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा करने के बाद नित्यानंद चर्चा में आया था।
विज्ञापन
इसका संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि इक्वाडोर सरकार ने नित्यानंद के वहां होने से इनकार किया है। मंत्रालय ने कहा कि नित्यानंद किस देश में है इसकी भी जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि किसी एजेंसी ने इस भगोड़े स्वामी का पता लगाने के मामले में संपर्क नहीं किया है। वहीं सरकार ने इक्वाडोर में नित्यानंद के अलग देश बनाने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
नित्यानंद के खिलाफ 22 नवंबर को दो बच्चियों के अपहरण का मामला दर्ज करने वाली गुजरात पुलिस ने माना है कि नित्यानंद देश छोड़ कर भाग चुका है। उस पर कर्नाटक में में भी अपनी शिष्याओं से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। नित्यानंद का पासपोर्ट 2018 में ही रद्द हो चुका है। एजेंसियों को शक है कि वह नेपाल के रास्ते बिना पासपोर्ट भागा।