फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Chinese Item Being Sold On Holi

दिवाली के बाद होली पर भी चाइनीज आइटम गायब

Mon, 06 Mar 2017 02:35 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Mon, 06 Mar 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
No Chinese Item Being Sold On Holi
होली
चाइनीज आइटम को नकार इस बार भारतीय रंग-गुलाल और पिचकारी से होली खेली जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में मैजिक झाडू गुब्बारा, मैजिक कलर, रंग  कैप्सूल, कार्टून वाली पिचकारी, मोदी पिचकारी, बच्चों के मास्क, चश्मे वाली केप, फैशनेबल ग्लब्स, कैप जो बालों को बचाएगी, ये ज्यादातर उत्पाद भारतीय हैं। इस बार लोगों के मिजाज को भांपते हुए चाइनीज आइटम की बजाय भारतीय खिलौने एवं होली के सामान बाजार में लाए गए हैं। खरीदार स्वदेशी सामानों को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि इस बार मार्केट में चाइनीज सामान नहीं, बल्कि भारतीय सामानों की घूम है। भारतीय आइटमों की कीमत 40 रुपये से लेकर 500 रुपपये तक बिक रहे हैं। इन भारतीय उत्पादों में मैजिक झाडू गुब्बारा बहुत चर्चित हुआ है। इसके अलावा मोदी की गन वाली पिचकारी पहली बार आई है। मैजिक रंग जो कि कपड़ों पर लगाते ही थोड़ी देर बाद गायब हो जाता है। इसके अलावा ईजी क्लीनर है जिससे जिद्दी से जिद्दी रंग को भी मिनटों में हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस बार मार्केट में आए भारतीय उत्पाद की लीकेज होने पर वापसी की गांरटी मिल रही है जिस कारण ग्राहक इस बार होली के रंग-गुलाल और पिचकारी भारतीय ही मांग रहा है। इसके अलावा बच्चों को आकर्षित करने के लिए भारतीय कंपनियों ने जितने भी लोकप्रिय कार्टून जैसे छोटा भीम, डोरीमेन,सभी तरह के कार्टून वाली पिचकारी बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed