फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No chance of rethinking says Venkaiah Naidu

नोटबंदी : एनडीए की बैठक में पीएम मोदी बोले, पूरा देश फैसले के साथ

Mon, 14 Nov 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
No chance of rethinking says Venkaiah Naidu
फाइल फोटो - फोटो : amarujala

सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना और अकाली दल ने नोटबंदी के कदम पर सवाल उठाने के बाद संसद में सरकार का साथ देने का निर्णय लिया है। संसद सत्र की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए हुई राजग नेताओं की बैठक में सरकार के सभी सहयोगी दलों ने नोटबंदी के मामले पर सरकार के साथ एकजुटता दिखाई है। तो पीएम मोदी ने भी सहयोगी दलों को आश्वस्त किया है कि नोटबंदी का श्रेय उनको नहीं बल्कि उन सभी दलों को जाएगा जोकि फैसले पर सरकार के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन

 
संसद में विपक्ष के हमलों को तार-तार करने के लिए सरकार की रणनीति नोटबंदी का विरोध कर रहे सियासी दलों को कालाधन और कालाबाजारी वालों के हमदर्द के रूप में पेश करने की है। सरकार की ओर से नोटबंदी के कदम को कालाधन के खिलाफ बडे़ अभियान के रूप में पेश किया जाएगा। एनडीए के बैठक में प्रधानमंत्री बोले, नोटबंदी पर देश की जनता सरकार के साथ है। विपक्ष के दबाव में झुकेंगे नहीं।

विज्ञापन


 

'विपक्ष को मुहतोड़ जवाब देने के लिए राजग के सभी दल एकजुट हैं'

No chance of rethinking says Venkaiah Naidu
फाइल फोटो - फोटो : amarujala

राजग नेताओं की बैठक में मोदी ने कहा है कि नोटबंदी का श्रेय व्यक्तिगत रूप से केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उन सभी दलों को जाएगा जो इस मामले पर सरकार के साथ खड़े हैं। शिवसेना नेता आनंद राव अडसूल ने कहा है कि संसद में विपक्ष को मुहतोड़ जवाब देने के लिए राजग के सभी दल एकजुट हैं। रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा ने भी विपक्ष को करारा जवाब देने की बात कही है। 

राजग नेताओं की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि कालेधन के मुद्दे पर पूरा राजग एकजूट है। उन्होंने कहा कि संसद में सभी दल विपक्ष के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देंगे। वहीं वेंकैया नायडू ने नोटबंदी के कदम पर पुर्नविचार की चर्चाओं को खारिज किया है। नायडू ने कहा कि नोटबंदी पर पुर्नविचार का सवाल ही नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी मुद्दों पर विपक्ष को करारा जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed