{"_id":"5cb791e6bdec22143f7596d5","slug":"no-breaks-in-aadhaar-server-in-it-grid-case-uidai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी ग्रिड्स मामले में आधार सर्वर में कोई सेंध नहीं : यूआईडीएआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटी ग्रिड्स मामले में आधार सर्वर में कोई सेंध नहीं : यूआईडीएआई
Thu, 18 Apr 2019 02:21 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
UIDAI (logo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बुधवार को कहा कि हाल के आईटी ग्रिड्स मामले में उसके सर्वरों में सेंध लगने का कोई सुबूत नहीं मिला है। हाल ही में एक निजी कंपनी आईटी ग्रिड्स (इंडिया) पर आरोप लगा था कि उसके पास आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 7.82 करोड़ लोगों का आधार डाटा है।
विज्ञापन
यूआईडीएआई ने कहा कि उसके केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (सीआईडीआर) और सर्वर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उसके सीआईडीआर में किसी अनाधिकृत पहुंच का पता नहीं चला है और न ही कोई डाटा उसके सर्वर से चोरी हुआ है। तेलंगाना पुलिस की एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर यूआईडीएआई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आईटी ग्रिड्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने अनाधिकृत रूप से बड़ी संख्या में लोगों के आधार नंबर अपने पास रखे हुए हैं जोकि आधान कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि रिपोर्ट में एसआईटी ने ऐसा कोई सुबूत नहीं पाया जिसमें लोगों के आधार नंबर, नाम, पता आदि यूआईडीएआई सर्वरों से चोरी कर हासिल किए गए हो। यूआईडीएआई ने साफ किया कि सेवा प्रदाता आमतौर पर सेवा प्रदान करने वाली एजेंसियों, कंपनियों से लोगों के आधार नंबर और अन्य जानकारी एकत्र करते हैं।
विज्ञापन