बीफ पर कोई प्रतिबंध नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि केरल की परंपरा के अनुसार, लोगों के खाने की पसंद को नहीं बदला जाएगा।
पुलिस एकेडमी में बीफ पार्टी को लेकर उठे विवाद पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ये बात कही।
बीफ पर अघोषित प्रतिबंध के बारे में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा गया था। 19 मई को केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की जीत के बाद अगले दिन त्रिशूर पुलिस एकेडमी में कैडेट्स ने बीफ पार्टी का आयोजन किया था।
विवाद तब हुआ जब एकेडमी के आईजी सुरेशराज पुरोहित ने बीफ पार्टी के जांच के आदेश दिए।
लोग क्या खाएं, ये उनकी आजादी है
मुख्यमंत्री विजयन ने बीबीसी हिंदी से कहा, "लोग क्या खाएं, ये उनकी आजादी है। इस पर किसी प्रकार का प्रतिबंध लगाने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। "
कुछ महीने पहले देश की राजधानी दिल्ली में केरल हाउस में बीफ परोसने को लेकर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा मचाया था और दिल्ली पुलिस से शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की थी।
इस घटना पर उस समय केरल की ओमान चांडी सरकार ने दिल्ली पुलिस के केरल हाउस में घुसने पर कडा विरोध जताया था।
कई इलाकों में बीफ को लेकर कई विवाद हुए हैं
जबसे केंद्र मोदी सरकार आई है देश के कई इलाकों में बीफ को लेकर कई विवाद हुए हैं।
मुल्क में कई ऐसे हमले और कत्ल हुए हैं जिनके बारे में कहा गया कि उसके पीछे वजह बीफ ही था।