{"_id":"58a7e7bc4f1c1b921ad85233","slug":"no-affect-of-blockade-in-the-elections-of-manipur-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग का दावा, मणिपुर में नाकेबंदी का चुनावों पर असर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग का दावा, मणिपुर में नाकेबंदी का चुनावों पर असर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो / इंफाल।
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग का कहना है कि राज्य में नाकेबंदी का अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं होगा। मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक कुमार देवांगन ने यहां पत्रकारों से कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। राज्य में चुनावी ड्यूटी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की ढाई सौ कंपनियां तैनात रहेंगी। चुनावी ड्यूटी के लिए तमाम कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसलिए चुनाव निर्विघ्न हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नाकेबंदी की अपील करने वाले नगा गुटों ने चुनावों के बायकाट की कोई अपील नहीं की है। इस वजह से आयोग को नहीं लगता कि नाकेबंदी का चुनावों पर कोई असर पड़ेगा। ध्यान रहे कि राज्य में विधानसभा की 60 सीटों के लिए दो चरणों में चार व आठ मार्च को मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी, मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख, अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव और इंडियन ऑयल के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य की परिस्थिति की समीक्षा की।