इस लोकसभा सीट पर 170 किसानों सहित 185 उम्मीदवार, फिर भी बैलेट पेपर नहीं ईवीएम से होगा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है कि वो ईवीएम का उपयोग करके निजामाबाद संसदीय क्षेत्र में चुनाव की व्यवस्था करे। इसके लिए चुनाव आयोग ने 26820 बैलेट यूनिट्स, 2240 कंट्रोलिंग यूनिट्स और 2600 वीवीपैट को सप्लाई के ऑर्डर भी जारी किए हैं।
Election Commission has issued instructions to Chief Electoral Officer, Telangana to make arrangements for conducting elections to Nizamabad Parliamentary Constituency using EVMs. EC has also issued orders for supply of 26820 ballot units, 2240 controlling units & 2600 VVPATs.
— ANI (@ANI) March 31, 2019विज्ञापन
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने रविवार को साफ कर दिया था कि तेलंगाना की निजामाबाद सीट पर बैलट पेपर नहीं ईवीएम से ही वोटिंग होगी। इस सीट पर 170 से अधिक किसानों सहित कुल 185 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि यहां चुनाव बैलट पेपर से करवाए जा सकते हैं।
किसान सरकार से खासे नाराज हैं इनका आरोप है कि सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए भाजपा, टीआरएस और वामपंथियों के अलावा किसान यहां से मैदान में हैं।