फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nizam tiffin box recovered, had been stolen with many antiques from heh nizam museum hyderabad

म्यूजियम से चुराने के बाद निजाम की बेशकीमती सोने के टिफिन में खाना खाते थे दोनों चोर, गिरफ्तार

Wed, 12 Sep 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 12 Sep 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
nizam tiffin box recovered, had been stolen with many antiques from heh nizam museum hyderabad
Nizam Lunch Box
हैदराबाद में निजाम म्यूजियम से सोने का टिफिन बॉक्स चुराने के बाद तो राजेंद्र नगर के दोनों चोरों की लॉटरी निकल आई हो। लेकिन वे खुद को इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे और रूखी सूखी खानेवाले इन चोरों ने अपने अंदाज में इस टिफिन का लुप्फ उठाया। 
विज्ञापन


निजाम म्यूजियम से चोरी को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंट मुबीन मोहम्मद और उसके साथी मोहम्मद घोउस पाशा ने हीरे और माणिक जड़े इस बेशकीमती टिफिन में राजाओं की तरह खाना खाया। उन्होंने सोचा कि शाही खाना खाने से बेहतर इसके आनंद लेने का कोई और तरीका क्या हो सकता है।
विज्ञापन


इसके उन्होंने बाहर से खाना मंगाया और निजाम के इस शाही टिफिन में खाना डालकर खाना खाया और इसके बाद इस टिफिन को राजेंद्र नगर में एक डेयरी फार्म के नजदीक एक गड्ढे में छिपा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में पुरानी हवेली के निजाम म्यूजियम से चोरी गया सोने का बेशकीमती टिफिन, प्याला, कप और अन्य सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि निजाम की वैभवशाली विरासत का प्रतीक माणिक-पन्ना जड़ित टिफिन, सोने का प्याला और चम्मच चोरी हुए थे। 

इन सभी चीजों का इस्तेमाल हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान, सातवें किया करते थे। इन्हें चोरी कर दो चोर चोर मुंबई भाग गए थे। वहां वह एक होटल में ठहरे हुए थे। खास बात ये है कि चोरों ने हर दिन इसी सोने के टिफिन में खाना खाया।। 

ऐसे पकड़े गए दोनों चोर

nizam tiffin box recovered, had been stolen with many antiques from heh nizam museum hyderabad
gold tiffin box
पुलिस ने निजाम म्यूजियम से इन बेशकीमती चीजों के चोरी कांड का पूरा ब्यौरा दिया। पुलिस के मुताबिक दो सितंबर को इस गिरोह के दो सदस्य एक वेंटिलेटर (हवा के लिए रोशनदान) के रास्ते पुरानी हवेली के ओल्ड क्वार्टर में घुसे थे। उन्होंने लोहे की ग्रिल को तोड़कर म्यूजियम में प्रवेश का रास्ता बनाया। रस्सी के सहारे 20 फीट नीचे आने के बाद उन्होंने शीशा तोड़ दिया और म्यूजियम का बहूमूल्य सामान लेकर फरार हो गए। 

वारदात की छानबीन के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिसर के अंदर लगे 32 कैमरों को पुलिस ने खंगाला। पुलिस को उस वक्त बड़ा सुराग मिला, जब चारमीनार इलाके का एक वीडियो सामने आया।

इसमें बाइक पर बैठे दो लोग दिखे, जिनकी बाइक के रेडिएटर से एक पत्थर टकरा गया था। करीब के ही जहीराबाद जिले में जब एक लावारिस बाइक बरामद हुई, तो पुलिस का शक गहरा गया। इस बाइक के रेडिएटर में भी यही समस्या थी। 

पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो गया। चोर बाइक छोड़ने के बाद मुंबई फरार हो गए थे। वहां वे एक आलीशान पांच सितारा होटेल में ठहरे हुए थे। दो दिन तक दोनों ने आलीशान जिंदगी गुजारी। सुराग मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में मुंबई पहुंच गई और वहां दोनों पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed