फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish kumar to play peacemaker seat sharing nda ram vilas paswan amit shah

शांतिदूत बनकर आज दिल्ली आ रहे हैं नीतीश, सुलझाएंगे एनडीए में सीटों पर फंसा पेंच

Fri, 21 Dec 2018 09:59 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 21 Dec 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Nitish kumar to play peacemaker seat sharing nda ram vilas paswan amit shah
Nitish-Ram vilas Paswan
बिहार में महागठबंधन के लोकसभा सीटों के बंटवारें की तस्वीर साफ हो चुकी है। अब सारी निगाहें एनडीए के घटक दलों पर है। पासवान की नाराजगी दूर करने के लिए गुरूवार को गहमागहमी तेज रही।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव ने लोजपा अध्यक्ष से एक घंटे तक बात करके नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। सूत्रों की मानें तो बिहार में एनडीए के घटक दलों के सीट बंटवारे पर आम राय लगभग बन चुकी है और शुक्रवार को कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। 
विज्ञापन

राज्यसभा सीट बनी पासवान के नाराजगी की वजह

बताया जा रहा है कि बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारें के अलावा एक राज्यसभा सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस राज्यसभा सीट का वादा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सितंबर में किया था, जो अबतक अधूरा है। बिहार के मुख्यमंत्री भी इस मुद्दे पर रामविलास पासवान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। जदयू का मानना है कि अगर लोजपा बिहार में एनडीए से बाहर गई तो गठबंधन को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा के बजाए राज्यसभा जाएंगे पासवान!

लोजपा का कहना है कि भाजपा अपने वादे को निभाए। कहा जा रहा है कि रामविलास पासवान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने के बजाए राज्यसभा से सांसद बनना चाहते हैं और यह भाजपा के सहयोग के बिना संभव नहीं नजर आता।  

भाजपा ने जब लोजपा से राज्यसभा सीटें का वादा तब किया था जब रालोसपा एनडीए का हिस्सा थी। लोजपा को बिहार में चार लोकसभा सीटें और असम में एक सीट दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक अब रालोसपा के जाने के बाद भाजपा लोकसभा सीटों में इजाफा कर 6 सीटें देने को तैयार है मगर राज्यसभा सीट के वादे पर पेंच फंसा हुआ है।

आज लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान और चिराग पासवान ने संसद में भाजपा नेता और नेता वित्त मंत्री अरूण जेटली से उनके कक्ष में मुलाकात की। 


दिल्ली आ रहे नीतीश, देंगे गठबंधन धर्म का मंत्र

बिहार के मुख्यमंत्री आज दिल्ली आ रहे हैं। वह एनडीए  शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सीटों पर छिड़े विवाद पर विराम लगाने का प्रयास करेंगे। नीतीश कुमार भाजपा को यह भी एहसास दिलाएंगे कि पासवान को खोने का मतलब बिहार में महागठबंधन के हाथ मजबूत करना होगा। एनडीए से लोजपा के हटने पर लड़ाई एक तरफा हो जाएगी और इसका सीधा नुकसान एनडीए को उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed