नीतीश संग बातचीत के बाद पीएम मोदी के घर पहुंचे अमित शाह, सामने आया 'मंत्रिमंडल का फॉर्मूला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम राष्ट्रपति भवन में अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल गठन को लेकर मंगलवार को पीएम मोदी और अमित शाह के बीच लंबी बैठक हुई थी। बुधवार की दोपहर नीतीश कुमार भी अमित शाह के घर पहुंचे थे। नीतीश से बातचीत करने के बाद अमित शाह दोपहर दो बजे के बाद पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन को लेकर गठबंधन के दलों को जगह देने का फॉर्मूला तय हो गया है। बुधवार की दोपहर जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अमित शाह के घर हो रही बैठक में पहुंचे और मंत्रिमंडल में जदयू कोटे पर बातचीत की।
Delhi: Chief Minister of Bihar, Nitish Kumar arrives at the residence of BJP President Amit Shah. pic.twitter.com/sGLRZP7Y1e
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 29, 2019
भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई हो, लेकिन एनडीए में अपने सहयोगी दलों को भी दरकिनार नहीं करना चाहती। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों को भी मंत्रिमंडल में जगह देगी।
बिहार में लोजपा से पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान को केंद्रीय मंत्री बनाया जाना तय है। वहीं दूसरी ओर जदयू से किसे मंत्री बनाया जाए, इसका खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल के लिए अपने कुछ नेता के नाम पर अमित शाह से चर्चा कर सकते हैं।
सहयोगी दलों के लिए मोदी कैबिनेट का फॉर्मूला
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जदयू और शिवसेना के कोटे से 2-2 मंत्री शामिल हो सकते हैं। इनमें एक कैबिनेट और एक स्वतंत्र प्रभार का पद होगा। इसके अलावा अकाली दल से एक कैबिनेट मंत्री और अपना दल से अनुप्रिया पटेल को जगह मिलेगी।