फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitish kumar addressed rally in banaras

मोदी के गढ़ में बोले नीतीश, 'हम चाहते हैं संघ मुक्त भारत, शराब मुक्त समाज'

Thu, 12 May 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 May 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar addressed rally in banaras

बिहार में शराबबंदी लागू करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने इस अभियान को अब देशव्यापी बनाना चाहते हैं। अगले आम चुनावों पर निगाहें टिकाए नीतीश इस मुद्दे पर मिल रही वाहवाही को राष्ट्रीय स्तर पर भी भुनाने में लग गए हैं। 

विज्ञापन


इसकी शुरूआत उन्होंने की है प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ कहे जाने वाले बनारस से। गुरुवार को बनारस पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री पूरी रौ में दिखे। मुद्दा बेशक शराब मुक्त भारत का था लेकिन निशाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहा। 
विज्ञापन


कहा जब हमने बिहार में महागठबंधन बनाया था तो भाजपा हमारी मजाक उड़ाती थी, लेकिन चुनावों में बिहार की जनता ने महागठबंधन को जबरदस्त बहुमत देकर भाजपा को करारा सबक सिखा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में भाजपा वादा करती थी कि वो 100 दिनों में कालाधन वापिस ले आएगी लेकिन दो साल बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। नीतीश ने तंज कसते हुए कहा भाजपा के लोग कहते कुछ और हैं और करते कुछ और। उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 

भाजपा को बिहार में हराया जा सकता है तो पूरे देश में भी

nitish kumar addressed rally in banaras

बहुत उम्‍मीद से लोगों ने उन्हें वोट दिया था लेकिन उस उम्‍मीद पर पानी फिर गया। उन लोगों ने युवाओं को रोजगार के लिए आश्वस्त किया था लेकिन कहां है रोजगार। 

पंडाल में भारी भीड़ से उत्साहित नीतीश ने कहा जब बिहार में भाजपा को हराया जा सकता है तो दूसरे प्रदेशों और देशभर में भी भाजपा को हराया जा सकता है। हम संघ मुक्त भारत और शराब मुक्त समाज चाहते हैं। नीतीश ने भाजपा के साथ साथ आरएसएस को भी निशाने पर लिया। 

कहा-  इनके जो वैचारिक पुरखे हैं आरएसएस के लोग इनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है और आज ये सबको देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। इनसे देशभक्ति का पाठ सीखेंगे लोग। आप तिरंगा का नाम लेने लगे ये हमारे लिए खुशी की बात है, क्योंकि आप तिरंगे के हिमायती तो हैं नहीं, भगवा के हिमायती हैं। 

बिहार चुनाव से पूर्व मुलायम सिंह के साथ गठबंधन करने वाले नीतीश ने इस दौरान सपा सुप्रीमो के प्रति भी अपनी टीस जाहिर की। कहा- हमने मुलायम सिंह को अपना नेता मान लिया था लेकिन वह खुद ही हमें छोड़कर चले गए। नीतीश ने घोषणा की पार्टी यूपी में भी अपना जनाधार बढ़ाएगी और जून से प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। नीतीश के साथ इस दौरान जेडीयू महासचिव केसी त्यागी और पूर्व अध्यक्ष शरद यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed