फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Nabin BJP president appoint incharge Kerala Greater Bengaluru Telangana municipal Chandigarh election

BJP: भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

Tue, 20 Jan 2026 10:43 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 20 Jan 2026 10:43 PM IST
सार

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यभार संभालते ही चार बड़े चुनावी फैसले लेकर संगठन को सक्रिय कर दिया है। केरल, बंगलूरू, तेलंगाना और चंडीगढ़ के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। आइए जानते हैं नितिन ने किन-किन नेताओं को ये बड़ी जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
Nitin Nabin BJP president appoint incharge Kerala Greater Bengaluru Telangana municipal Chandigarh election
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों और निकाय चुनावों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दीं। इन फैसलों से साफ है कि भाजपा आने वाले चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और शीर्ष स्तर से ही रणनीति तय की जा रही है।

विज्ञापन


क्या हैं नितिन नवीन के पहले बड़े फैसले?
नितिन नवीन ने अपने पहले ही दिन चार अहम चुनावी नियुक्तियां कीं। इनमें केरल विधानसभा चुनाव, ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव, तेलंगाना नगर निकाय चुनाव और चंडीगढ़ मेयर चुनाव शामिल हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Japan Ambassador Eats Biryani: जापान के राजदूत ने हाथ से खाई बिरयानी, देसी अंदाज वायरल; लोग बोले- दिल जीत लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल विधानसभा चुनाव की कमान किसे?

  • केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठनात्मक अनुभव को तरजीह दी है।
  • राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है।


ग्रेटर बंगलूरू और तेलंगाना पर क्या रणनीति?

  • ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
  • उनके साथ राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी बनाया।
  • तेलंगाना के नगर निकाय और निगम चुनावों के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया।
  • राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।


चंडीगढ़ मेयर चुनाव में क्या भूमिका?
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है। इससे साफ है कि पार्टी इस चुनाव को भी बेहद अहम मान रही है और शीर्ष नेतृत्व की सीधी निगरानी में रणनीति बनाई जाएगी।

 
नितिन नवीन के इन शुरुआती फैसलों से यह संदेश गया है कि भाजपा अब हर चुनाव को मिशन मोड में लड़ने की तैयारी कर चुकी है। अनुभवी नेताओं की तैनाती से संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने और राज्यों में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी के भीतर इसे नए अध्यक्ष की मजबूत शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article