फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Nabin after becoming the BJP acting president We will carry forward the guidance we have received

Nitin Nabin: 'मिले मार्गदर्शन को आगे बढ़ाएंगे', भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बोले नितिन नबीन

Sun, 14 Dec 2025 09:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 09:14 PM IST
सार

भाजपा ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के दिग्गज नेता और मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब तक यह जिम्मेदारी जेपी नड्डा निभा रहे थे। नियुक्ति के बाद नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे मिले मार्गदर्शन को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Nitin Nabin after becoming the BJP acting president We will carry forward the guidance we have received
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर महीनों से चली आ रही चर्चाओं के बीच रविवार को पार्टी ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है। पार्टी ने बिहार के दिग्गज नेताओं में एक नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक यह काम केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संभाल रहे थे। नबीन अभी बिहार सरकार में मंत्री है। ऐसे में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नबीन की नियुक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में एक मजबूत आवाज के रूप में देखा जा रहा है। आइए जानते है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नबीन ने क्या कहा?

विज्ञापन

मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिल है- नितिन नबीन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन ने पार्टी के इस फैसले के बाद अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि वह इस अवसर के लिए केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय नेतृत्व का दिल से धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला है और जो मार्गदर्शन व नेतृत्व प्रधानमंत्री ने दिया है, उसे वह आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nitin Nabin : जेपी नड्डा की राह पर भाजपा नितिन नवीन को लेकर जाएगी? कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की असल वजह जानें

मनोज तिवारी ने जताई खुशी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बिहार से एक नेता का इस बड़े पद पर पहुंचना गर्व की बात है। मनोज तिवारी ने कहा कि देश को भाजपा की कार्यसंस्कृति पर पूरा भरोसा है और उन्होंने नितिन नवीन को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

भाजपा में कार्यकर्ता को मिलता है बड़ा मौका- नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां परिवारवाद चलता है, जबकि भाजपा में योग्यता को महत्व दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- भाजपा ने क्यों नहीं बनाया अध्यक्ष: क्या खरमास की वजह से नियुक्त किया कार्यकारी प्रमुख; पहले कब-क्यों हुआ ऐसा?

भाजपा ही वर्तमान और भविष्य, 2029 में फिर बनेगी सरकार- केशव मौर्य
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश का वर्तमान और भविष्य है। मौर्य ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन नवीन के नेतृत्व में 2029 में केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर मजबूत नेतृत्व से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed