फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari says whole world now finding option for investment instead China, India is better option for all the investors

दुनिया निवेश के लिए चीन की जगह दूसरे देश की तलाश में, भारत बेहतर विकल्प: गडकरी

Tue, 16 Jun 2020 11:17 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 16 Jun 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari says whole world now finding option for investment instead China, India is better option for all the investors
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि दुनिया निवेश के लिए चीन की जगह अन्य विकल्प की तलाश कर रही है और भारत निवेशकों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प है। केंद्रीय मंत्री ने 'एमएसएमई एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर-पेविंग द ग्रोथ पाथ इन पोस्ट-कोविड वर्ल्ड' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बात का जिक्र किया। 

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि मैंने सुना है कि अमेरिका में वैक्सीन को लेकर बहुत सारे प्रयोग सफलतापूर्वक लागू किए गए हैं। भारत में भी बहुत सारे संस्थान और वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं। हम वैक्सीन के तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय हम आर्थिक युद्ध का सामना कर रहे हैं। न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया इस समस्या का सामना कर रही है। मुझे लगता है कि जिस तरह से पूरी दुनिया में अब चीन को लेकर बहुत अधिक प्रतिक्रिया है। उससे ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया अब उसकी जगह कुछ नए विकल्प का पता लगाने के लिए इच्छुक है।

यह भी पढ़ें: दुनिया में चीन के लिए घृणा, भारत को इसे आर्थिक अवसर में बदलना चाहिए: नितिन गडकरी 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत निश्चित रूप से दुनिया के सभी निवेशकों के लिए एक बहुत अच्छा, व्यवहार्य विकल्प होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed