{"_id":"5ea689798ebc3e9021208364","slug":"india-should-look-to-convert-world-hatred-for-china-into-economic-opportunity-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में चीन के लिए घृणा, भारत को इसे आर्थिक अवसर में बदलना चाहिए: नितिन गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनिया में चीन के लिए घृणा, भारत को इसे आर्थिक अवसर में बदलना चाहिए: नितिन गडकरी
Mon, 27 Apr 2020 12:57 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के तमाम देश कोरोना वायरस के फैलने के लिए लगातार चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो कोरोना को 'चीनी वायरस' की संज्ञा तक दे दी। पूरी दुनिया में चीन के लिए घृणा का भाव है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे भारत के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करने का अवसर बताया है।
विज्ञापन
गडकरी ने रविवार को कहा कि भारत को कोरोना वायरस महामारी के बीच चीन के लिए विश्व की घृणा को बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आकर्षित करके अपने लिए आर्थिक अवसर के रूप में देखना चाहिए।
विज्ञापन
गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रवासी भारतीय छात्रों से रूबरू होते हुए कहा कि सारी दुनिया में अब चीन के लिए घृणा है। क्या हमारे (भारत के) लिए इसे एक अवसर में बदलना संभव है।
विज्ञापन
चीन से बाहर जाने वाले व्यवसायों के लिए जापान द्वारा आर्थिक पैकेज घोषणा का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें इस पर सोचना चाहिए और हम इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हम उन्हें और हर उस चीज को मंजूरी देंगे और विदेशी निवेश आकर्षित करेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि यदि यह पाए जाने पर कि चीन ने कोरोना वायरस से जुड़ी सूचना को जानबूझकर छिपाया है तो क्या भारत कोई कार्रवाई करेगा, उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है जो विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री से जुड़ा है और इसलिए इस पर उनका प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा।