फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin Gadkari says Modi soon to launch cashless treatment scheme for road accident victims across India

Cashless Treatment: गडकरी बोले- सड़क हादसों में घायल लोगों को मिलेगा कैशलेस इलाज, PM करेंगे योजना का शुभारंभ

Thu, 08 Jan 2026 09:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 08 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पूरे भारत में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना शुरू करेंगे। 14 मार्च 2024 को मंत्रालय ने चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज देने के लिए एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया था, जिसे बाद में छह राज्यों में बढ़ाया गया था।
 

विज्ञापन
nitin Gadkari says Modi soon to launch cashless treatment scheme for road accident victims across India
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए ‘कैशलेस उपचार योजना’ की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत सड़क हादसे के पीड़ितों को इलाज के लिए जेब से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

विज्ञापन


राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बातचीत में गडकरी ने कहा कि यह पहल सड़क दुर्घटनाओं के बाद समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से लाई जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे इस योजना का शुभारंभ
गडकरी ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा, कारोबार में आसानी और ऑटोमोबाइल नियमों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। गडकरी ने कहा, योजना का पायलट प्रोजेक्ट 14 मार्च 2024 को चंडीगढ़ में शुरू किया गया था, जिसे बाद में छह राज्यों तक विस्तार दिया गया। अब इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों तक प्रति दुर्घटना 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह योजना मोटर वाहन से हुई सभी सड़क दुर्घटनाओं पर लागू होगी, चाहे सड़क किसी भी श्रेणी की हो।


ये भी पढ़ें: VB-G RAM G: कर्नाटक सरकार ने नए रोजगार कानून वीबी जी-राम-जी को मानने से किया इनकार, हाईकोर्ट में देगी चुनौती

गडकरी ने पायलट प्रोजेक्ट में आई कुछ चुनौतियों का भी जिक्र किया। मार्च 2024 से अब तक कुल 6,833 इलाज के अनुरोध आए, जिनमें से 5,480 पीड़ितों को पात्र पाया गया, जबकि करीब 20 प्रतिशत मामलों को पुलिस की ओर से खारिज किया गया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना कोष से अब तक 73.88 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed