फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari says Modernisation key to progress, but Indian society must resist westernisation

Nitin Gadkari: 'प्रगति के लिए आधुनिकता जरूरी, लेकिन न हो भारतीय समाज का पश्चिमीकरण'; नितिन गडकरी ने कही यह बात

Sun, 25 May 2025 08:37 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 25 May 2025 08:37 PM IST
सार

 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रगति के लिए आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन भारतीय समाज के पश्चिमीकरण का विरोध किया जाना चाहिए, जो इसके मूल मूल्यों को नष्ट कर रहा है। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari says Modernisation key to progress, but Indian society must resist westernisation
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : X@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय समाज में बढ़ रहे पश्चिमीकरण का विरोध किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश की प्रगति के लिए आधुनिकीकरण जरूरी है, लेकिन भारतीय समाज का पश्चिमीकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के पश्चिमीकरण से उसके मूल मूल्य नष्ट हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आज भले ही वक्त बदल गया है, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्याबाई होल्कर जैसी हस्तियों की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक बनी हुई हैं। उनकी प्रासंगिकता आज उनकी मजबूत मूल्य प्रणालियों के कारण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय भले ही बदल गया हो, लेकिन मूल्य प्रणाली वही है।
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान नितिन गडकरी ने अपनी एक इंग्लैंड यात्रा का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ वार्ता के दौरान उनसे भारत की सबसे बड़ी चुनौती के बारे में पूछा गया था। तब मैंने भारक की चुनौतियों में गरीबी, कुपोषण, बेरोजगारी, शिक्षा की कमी और अंधविश्वास और जनसंख्या वृद्धि जैसे कारक गिनाए। बाद में जब मैनें उनसे यही सवाल पूछा तो ब्रिटिश पीएम ने मुझे बताया कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि युवा लोग शादी में दिलचस्पी नहीं रखते हैं और इसके बजाय लिव-इन रिलेशनशिप को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- पंजाब में अकाली नेता की हत्याः बदमाशों ने की फायरिंग, हरजिंदर सिंह को लगी तीन गोलियां

गडकरी ने कहा कि पश्चिमी देश बुनियादी ढांचे, बिजली और पानी की आपूर्ति, संचार, आईटी और जैव प्रौद्योगिकी में प्रभावशाली प्रगति की है, लेकिन सामाजिक मोर्चे पर गिरावट आई है। गडकरी ने दावा किया कि पश्चिम का सामाजिक जीवन तबाह हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- NDA Meet: पीएम मोदी ने नेताओं को दी नसीहत, कहा- हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं, अनावश्यक बयानबाजी से बचें  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed