{"_id":"600212c5fff9805947454330","slug":"nitin-gadkari-said-vehicle-scrapping-policy-to-destroy-15-year-old-vehicles-will-soon-be-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल पुराने वाहन नष्ट करने की वाहन परिमार्जन नीति को जल्द मिलेगी मंजूरी: नितिन गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 साल पुराने वाहन नष्ट करने की वाहन परिमार्जन नीति को जल्द मिलेगी मंजूरी: नितिन गडकरी
Sat, 16 Jan 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:40 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : Facebook
केंद्रीय राज्य परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बताया कि 15 साल से पुराने वाहनों को नष्ट करने की वाहन परिमार्जन नीति को बहुत जल्द सरकार की हरी झंडी मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 26 जुलाई 2019 को मोटर वाहन नियमों में संशोधन का प्रस्ताव दिया था, जिसके तहत 15 साल से पुराने वाहनों को नष्ट करने का नियम था।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज 2020-21 के एक सत्र को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, हमने प्रस्ताव दे दिया है और उम्मीद है कि जल्द से जल्द इसे मंजूरी मिलेगी। इस नियम के तहत 15 साल से पुरानी कार, ट्रक और बसों को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
गडकरी का यह बयान उन चर्चाओं के बीच आया है कि सरकार आने वाले बजट में वाहन परिमार्जन नीति को शामिल कर सकती है, इसका उद्देश्य पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मांग को बढ़ावा देना है। हालांकि इस मामले में अंतिम फैसला पीएमओ को लेना है। जिसने इस नीति पर विभिन्न हितधारकों से राय मांगी है।
विज्ञापन