फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari said nobody in my area talks about casteism as he knew he will be thrashed

मेरे क्षेत्र में जो जातिवाद की बात करेगा उसकी पिटाई कर दूंगा: गडकरी

Mon, 11 Feb 2019 09:10 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 11 Feb 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari said nobody in my area talks about casteism as he knew he will be thrashed
नितिन गडकरी - फोटो : ANI

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनके क्षेत्र में जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि उन्होंने 'चेतावनी' दी हुई है कि जाति के बारे में बात करने वाले की वह 'पिटाई' करेंगे। यहां पिंपड़ी चिंचवाड़ में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि समाज को आर्थिक एवं सामाजिक समानता के आधार पर साथ लाना चाहिए और इसमें जातिवाद एवं सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, 'हम जातिवाद में यकीन नहीं करते हैं। मुझे नहीं पता कि आपके यहां क्या है लेकिन हमारे पांच जिलों में जातिवाद की कोई जगह नहीं है क्योंकि मैंने सभी को चेतावनी दी हुई है कि अगर कोई जाति की बात करेगा तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा।'
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री नेताओं की पिटाई को लेकर दिए बयान को लेकर चर्चा में थे। पिछले महीने उन्होंने नागपुर के एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जनता से उतने ही वायदे करने चाहिए जितने कि पूरे किये जा सकें। ज्यादा लुभावने वायदे करने वाले नेता जनता को अच्छे तो लगते हैं, लेकिन जब वे वायदे पूरे नहीं हो पाते तो जनता पिटाई भी करती है। वहीं खुद अपने ऊपर टिप्पणी करते हुए नितिन गडकरी ने कहा था कि वे उतना ही वायदा करते हैं जितना की पूरा कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही के उनके कुछ बयानों को प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस के बीच बढ़ती कथित दूरी से जोड़कर देखा जा रहा है। वह मोदी सरकार के अलेके ऐसे मंत्री हैं जिनका काम सबसे बढ़िया बताया जा रहा है। सड़क परिवहन का काम संभालने के बाद से ही उन्होंने लगातार तेजी बनाये रखी और आज देश में सबसे तेज गति से सड़कें बन रही हैं। यानी उन्होंने अपनी वह छवि बनाने में कामयाबी हासिल की है जो अपने वायदों को पूरा करना जानता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि कथित तौर पर अपने वायदे पूरे न कर पाने वाले नेता के रूप में बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed