फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nitin gadkari said no poster banner in lok sbaha election 2024 tells why

Nitin Gadkari: 'वोट देना है तो दो, लेकिन...!', केंद्रीय मंत्री गडकरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Sat, 30 Sep 2023 11:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

नितिन गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के वाशिम में एक सीमेंट कंक्रीट की बनी सड़क का उद्घाटन करने आए थे। इसी दौरान अपने संबोधन में गडकरी ने ये बात कही। 

विज्ञापन
nitin gadkari said no poster banner in lok sbaha election 2024 tells why
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी बात कही है। एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र में ना प्रचार करेंगे और ना पोस्टर बैनर लगाएंगे! गडकरी ने कहा कि मैं ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। नितिन गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के वाशिम में एक सीमेंट कंक्रीट की बनी सड़क का उद्घाटन करने आए थे। इसी दौरान अपने संबोधन में गडकरी ने ये बात कही। 
विज्ञापन


क्या बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 'मैंने इस लोकसभा चुनाव में सोच लिया है कि बैनर-पोस्टर नहीं लगाएंगे। चाय पानी भी नहीं करवाएंगे, वोट देना है तो दो...नहीं तो मत दो। तुमको माल-पानी भी नहीं  मिलेगा। लक्ष्मी दर्शन नहीं होंगे। देशी विदेशी भी नहीं मिलेगी। मैं पैसा खाऊँगा भी नहीं और खाने भी नहीं दूंगा लेकिन तुम्हारी सेवा ईमानदारी से करूंगा। यह विश्वास करिए।' बता दें कि नितिन गडकरी वर्तमान में महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। यह सीट  आरएसएस का गढ़ मानी जाती है। हालांकि 2014 से पहले यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन पिछली दो बार से यहां गडकरी जीत हासिल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


'मतदाता काफी समझदार हो गए हैं'
गडकरी ने कहा कि आजकल मतदाता काफी समझदार हो गए हैं। वह सभी उम्मीदवारों को समर्थन देते हैं लेकिन वोट उसी को देते हैं, जिसे वो समझते हैं कि यह सही उम्मीदवार है। लोग सोचते हैं कि पोस्टर लगाकर और कुछ प्रलोभन देकर चुनाव जीतते हैं लेकिन मेरा इस रणनीति में विश्वास नहीं है। एक बार मैंने भी ये रणनीति अपनाई थी और मतदाताओं को एक-एक किलो मटन बांटा था लेकिन मैं चुनाव हार गया था। मतदाता काफी समझदार हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी ने नागपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले को दो लाख से अधिक वोटों से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed