फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari said Constitution cannot changed it can only be amended

Elections 2024: गडकरी बोले- संविधान बदला ही नहीं जा सकता, केवल संशोधन संभव; जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष

Fri, 10 May 2024 06:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 May 2024 06:08 PM IST
सार

गडकरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि संविधान को बदला नहीं जा सकता सिर्फ संशोधित किया जा सकता है। कांग्रेस अपने शासनकाल में अब तक 80 बार संवैधानिक संशोधन कर चुकी है। विपक्षी दल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nitin Gadkari said Constitution cannot changed it can only be amended
नितिन गडकरी। - फोटो : ANI

विस्तार

देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक तीन चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। इसके साथ ही धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर भी जारी है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी कर एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा नेता नितिन गडकरी ने विपक्षी दल पर निशाना साधा। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पकंजा मुंडे के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि संविधान को बदला नहीं जा सकता सिर्फ संशोधित किया जा सकता है। कांग्रेस अपने शासनकाल में अब तक 80 बार संवैधानिक संशोधन कर चुकी है। कांग्रेस की ही गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता गरीब बनी हुई है।

विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि जब तक देश के आखिरी गरीब व्यक्ति को लाभ नहीं मिलता, तब तक हम रुकेंगे नहीं। कांग्रेस की गलत आर्थिक नीतियों के कारण ही देश में लोग गरीब रहे। हमने 10 साल काम किया। 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। वे अपने काम के बल पर चुनाव नहीं लड़ सकते इसलिए वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि आप सभी जाति और धर्म के आधार पर वोट न करें। उन्होंने कहा कि जब आपको सर्जरी करानी होती है तो क्या आप डॉक्टर की जाति देखते हैं। आप अगर पंकजा को वोट देते हैं, तभी आप रिंग रोड, फ्लाईओवर और सर्विस रोड के समाधान के लिए मेरे पास आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि सीएनजी से चलने वाले दोपहिया वाहनों का निर्माण पहले ही शुरू कर दिया गया है। चीनी मिलों को इन वाहनों के लिए ईंधन बेचने के लिए इथेनॉल पंप स्थापित करने का लाइसेंस दिया जाएगा। किसान न केवल ऊर्जा उत्पादक होंगे, बल्कि वे  जैव-बिटुमेन का उत्पादन भी करेंगे। बता दें, बीड में 13 मई को मतदान होगा। मुकाबला मुंडे और रांकपा उम्मीदवार बरजंग सोनावणे के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed