फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Gadkari inaugurate Sagarmala Development Company office

गडकरी ने सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी की शुरूआत की, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 27 Dec 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari inaugurate Sagarmala Development Company office
- फोटो : PTI

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बंदरगाह आधारित विकास और रोजगार सृजन को गति देने के लिए शुरू की गई सागरमाला परियोजना से लगभग तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन


गडकरी ने सोमवार को यहां सागरमाला परियोजना के लिए वित्तपोषण एवं सहयोग के लिए विशेष इकाई ‘सागरमाला विकास कंपनी लिमिटेड’ का शुभारंभ करने के बाद कहा कि बंदरगाह आधारित विकास एवं रोजगार सृजन के लिए सागरमाला के चार प्रमुख स्तंभों में बंदरगाह आधुनिकीकरण एवं नये बंदरगाह का विकास, बंदरगाह कनेक्टिविटी, बंदरगाह आधारित औद्योगिकीकरण तथा तटीय समुदायों का विकास शामिल है।
विज्ञापन


सागरमाला परियोजना में 12 लाख करोड़ रुपये से लेकर 15 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश होगा। यह परियोजना वर्ष 2035 तक के लिए है, लेकिन इसके वर्ष 2025 तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत राष्ट्रीय समृद्धि योजना शुरू की जायेगी, जिसके अंतर्गत आठ लाख करोड़ रुपये लागत की 400 परियोजनायें होंगी। इनमें से एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं।

मत्स्य उत्पादन में पाँच गुना बढ़ोतरी करने की योजना

Nitin Gadkari inaugurate Sagarmala Development Company office

गडकरी ने कहा कि सागरमाला के तहत बंदरगाह कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हुए समुद्र किनारे विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाये जाने के प्रस्ताव हैं ताकि परिवहन लागत में कमी आ सके। उन्होंने कहा कि यूरोप और चीन की तुलना में भारत में परिवहन लागत अधिक है।

देश में यह अभी 18 फीसदी है और यदि इसमें छह फीसदी की कमी आती है तो देश के निर्यात में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि नयी कंपनी बनने से बंदरगाह आधारित विकास के लिए डॉलर में ऋण जुटाने में आसानी होगी और यह बहुत कम ब्याज पर मिलेगा। इसके लिए यह कंपनी विशेष उपाय भी करेगी। गडकरी ने कहा कि बंदरगाह आधुनिकीकरण की 12 से अधिक योजनायें तैयार की गयी हैं।

गौरतलब है कि देश की समुद्री सीमा 7,500 किलोमीटर है और करीब 40 फीसदी आबादी तटीय क्षेत्र में रहती है। सागरमाला के तहत देश के मत्स्य उत्पादन में पाँच गुना बढ़ोतरी करने की योजना बनायी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed