{"_id":"5a8513f44f1c1b8e238b8973","slug":"niti-aayog-official-appointed-flagship-healthcare-programme-ayushman-bharat-as-programme-director","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आयुष्मान भारत योजना' को अमली जामा पहनाएंगे दिनेश अरोड़ा, नीति आयोग ने नियुक्त किया निदेशक ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'आयुष्मान भारत योजना' को अमली जामा पहनाएंगे दिनेश अरोड़ा, नीति आयोग ने नियुक्त किया निदेशक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
दिनेश अरोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लिए दिनेश अरोड़ा को निदेशक नियुक्त किया है। 41 वर्षीय दिनेश 2018-19 का बजट पेश होने के करीब एक महीने पहले से इस कार्यक्रम के लिए काम कर रहे थे।
दिनेश की अगुवाई में राज्य और केंद्र के करीब 150 अधिकारियों ने दिन रात मेहनत की थी। दिनेश केरल कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल नीति आयोग में स्वास्थ्य संबंधी मामले देख रहे हैं।
विज्ञापन
अरोड़ा पेशे से डॉक्टर हैं। जुलाई 2017 में नीति आयोग आने से पहले वह वर्ष 2006-09 तक नेशनल रूरल हेल्थ मिशन केरल से जुड़े रहे थे। वहीं इससे पहले केंद्रीय विद्युत मंत्रालय में ग्रामीण कार्यक्रम के निदेशक रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही ग्रामीण विद्युतीकरण के काम में तेजी आई थी।

मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का बीमा दिए जाने की योजना है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस योजना का ऐलान आम बजट 2018-19 में किया था। इस योजना का खाका नीति आयोग ने तैयार किया है।
विज्ञापन
अरोड़ा पेशे से डॉक्टर हैं। जुलाई 2017 में नीति आयोग आने से पहले वह वर्ष 2006-09 तक नेशनल रूरल हेल्थ मिशन केरल से जुड़े रहे थे। वहीं इससे पहले केंद्रीय विद्युत मंत्रालय में ग्रामीण कार्यक्रम के निदेशक रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही ग्रामीण विद्युतीकरण के काम में तेजी आई थी।
niti-aayog
अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब वह केरल में स्वास्थ अधिकारी थे तो उन्होंने पाया कि बीमा पॉलिसी राज्य स्वास्थ्य सुधारों के लिए फायदे का सौदा बना था। इस योजना की वजह से सरकार के स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों की स्थिति में काफी सुधार देखा गया था।
अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत 1.5 करोड़ आरोग्य केंद्र खोलने की घोषणा भी की है, ताकि आम लोगों के पड़ोस में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इन केंद्रों में सामान्य बीमारियों की मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध होंगी।
बता दें कि आयुष्मान भारत योजना में आयुर्वेद की अहम भूमिका होगी। देश में खुलने वाले 1.5 करोड़ आरोग्य केंद्रों में आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध होंगी। सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों और जिला अस्पतालों में आयुर्वेदिक दवाओं से इलाज का पायलट प्रोजेक्ट अलग से चल रहा है।
आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोग्य केंद्रों में आयुर्वेद के साथ इसमें युनानी, सिद्ध, प्राकृतिक चिकित्सा और योग को भी जगह दी जाएगी। दिनेश अरोड़ा सरकार की दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी इस योजना ने देश के विभिन्न गांव और शहरों के चार करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन का मिल सका।