{"_id":"6834b27df9d80c99850bd1fc","slug":"niti-aayog-member-arvind-virmani-says-india-to-become-4th-largest-economy-by-end-of-2025-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Economy: '2025 के अंत तक बनेगा भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'; नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Economy: '2025 के अंत तक बनेगा भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'; नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी बोले
Mon, 26 May 2025 11:57 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 26 May 2025 11:57 PM IST
सार
नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने कहा है कि भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रक्रिया में है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर विश्वास है कि 2025 के अंत तक ऐसा हो जाएगा। उनका यह बयान तब आया है जबकि हाल ही में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने दावा किया था कि देश ने चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मुकाम हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : amarujala
विस्तार
नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने सोमवार को कहा कि भारत 2025 के अंत तक बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। यह बात नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पहले ही जापान को पछाड़कर यह मुकाम हासिल कर चुका है। विरमानी ने एक बातचीत में कहा, भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रक्रिया में है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर विश्वास है कि 2025 के अंत तक ऐसा हो जाएगा, क्योंकि हमें यह कहने के लिए सभी 12 महीनों के जीडीपी आंकड़े की जरूरत है। इसलिए तब तक यह एक पूर्वानुमान ही रहेगा।
विज्ञापन
विरमानी कहा, जब हम अर्थव्यवस्था के साइज की बात करते हैं तो सामान्य रूप से अमेरिकी डॉलर की मौजूदा कीमत का जिक्र करते हैं। जब अर्थव्यवस्था की तुलना करते हैं तो सालाना जीडीपी के लिहाज से बात होती है। विरमानी ने कहा कि आईएमएफ ने अप्रैल में जारी अपनी डब्ल्यूईओ रिपोर्ट में एक सटीक संख्या दी थी, जिससे पता चला कि 2025 के पूरे वर्ष के लिए भारत की जीडीपी जापान से अधिक हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अप्रैल में जारी अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट में कहा था कि भारत 2025 में 4.19 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ जापान से आगे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन
सीईओ के दावे पर बोले विरमानी, हो सकता है उनसे कोई शब्द छूट गया हो
यह पूछे जाने पर कि नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया था, इस पर विरमानी ने कहा, यह काफी उलझा हुआ सवाल है। मुझे वाकई नहीं पता कि उन्होंने क्या शब्द कहे। हो सकता है कि उनसे कोई शब्द छूट गया हो या कुछ और।
विज्ञापन