फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman says women directors number in companies has increased three times during Modi tenure

Women in Companies: 'कंपनियों में महिला निदेशक तीन गुना बढ़ीं'; सीतारमण ने बताई मोदी कार्यकाल की उपलब्धि

Thu, 05 Sep 2024 12:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 12:05 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज महिलाएं कॉरपोरेट जगत में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। स्टार्टअप तथा वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वे आगे हैं। देश में 111 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) में से लगभग 18 प्रतिशत का नेतृत्व महिलाएं ही कर रही हैं।

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman says women directors number in companies has increased three times during Modi tenure
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि कंपनियों में महिला निदेशकों की संख्या बीते 10 वर्षों में तीन गुना बढ़ गई है। जबकि तमिलनाडु में यह संख्या चार गुना से अधिक हो गई है। कंपनियों में बढ़ती महिला निदेशकों की संख्या को सीतारमण ने मोदी कार्यकाल की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित कर रही है। महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं के लिए आवंटित बजट में यह नजर भी आता है। 

विज्ञापन


कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं मंत्री सीतारमण फिक्की-एफएलओ चेन्नई चैप्टर द्वारा आयोजित महिला उत्थान- सत्ता, राजनीति और अन्यथा में अनदेखी बाधाएं विषय पर एक सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कॉरपोरेट जगत में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। स्टार्टअप तथा वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वे आगे हैं। देश में 111 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) में से लगभग 18 प्रतिशत का नेतृत्व महिलाएं ही कर रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2014 में सक्रिय रूप से काम कर रही कंपनियों से 2.58 लाख महिला निदेशक जुड़ी थीं, जबकि अगस्त, 2024 में यह संख्या बढ़कर 8.83 लाख पहुंच चुकी है, जो 2014 के मुकाबले 3.4 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 2014 में 15550 महिलाएं कंपनियों के निदेशक मंडल में शामिल थीं। अगस्त 2024 में यह संख्या 4.3 गुना होकर 68000 हो गई।


उन्होंने बजट आवंटन पर कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 के बजट में केंद्र ने महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की योजनाओं पर 97134 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में यह तीन गुना होकर 3.10 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।

रिसर्च फर्म डेलॉइट के एक अध्ययन का हवाला देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि निफ्टी 50 कंपनियों के बोर्ड में महिला निदेशकों की उपस्थिति भी 2019 में 18 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 22 प्रतिशत हो गई है। अपने 40 मिनट से अधिक के भाषण में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत के सबसे बड़े नागरिक अनुसंधान संगठन, वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) को 2022 में अपनी पहली महिला महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी के रूप में मिली, जिसकी स्थापना 81 साल पहले 1942 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed