{"_id":"62f51eb3a07bbc56d722a970","slug":"nirmala-sitharaman-said-kejriwal-giving-a-wrong-turn-to-the-debate-on-free-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Free Schemes: सीतारमण बोलीं- मुफ्त योजनाओं पर बहस को गलत मोड़ दे रहे केजरीवाल, यह गरीबों को बहकाने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Free Schemes: सीतारमण बोलीं- मुफ्त योजनाओं पर बहस को गलत मोड़ दे रहे केजरीवाल, यह गरीबों को बहकाने की कोशिश
Thu, 11 Aug 2022 09:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:59 PM IST
सार
निर्मला सीतारमण ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम गरीबों के मन में डर और चिंता पैदा कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल पर मुफ्त सुविधाओं पर बहस को गलत मोड़ देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
राज्य सभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
फ्री स्कीम्स को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच ठनी हुई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्री स्कीम्स को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फ्री स्कीम्स पर बहस को गलत मोड़ दे रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को कभी नहीं नकारा गया। ये सरकार की प्राथमिकता में हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य और शिक्षा को 'मुफ्त' बताया। उन्होंने गरीबों के मन में चिंता और डर पैदा करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
वहीं, भारत ने इस साल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद भारत इस साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्रास्फीति को कम करने के लिए लगातार कदम उठा रही है और आरबीआई के साथ बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये तब है जबकि मुद्रास्फीति सुविधा क्षेत्र से ऊपर बनी हुई है। अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सुधर रही है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति लगातार छह महीनों के लिए 6 प्रतिशत की ऊपरी टॉलरेंस सीमा से ऊपर रही है। उन्होंने कहा कि विकास दर के धीमा होने की कोई संभावना नहीं है और भारत इस साल और अगले साल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।
विज्ञापन
देश का व्यापार घाटा बढ़ने पर उन्होंने कहा कि चालू खाता घाटा (सीएडी) आगे भी स्थिर रहना चाहिए। सरकार लगातार उधारी लागत की निगरानी कर रही है। वहीं, क्रिप्टोकरेंसी के बारे में उन्होंने कहा कि सावधानी जरूरी है और हाल ही में वज़ीरएक्स एपिसोड ने क्रिप्टो लेनदेन के कई काले पक्षों को उजागर किया है। वहीं, जीएसटी पर कहा कि राज्यों के मंत्रियों का एक समूह कैसीनो पर कर लगाने पर अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री को सौंप सकता है।
आरबीआई ने दी जानकारी
केंद्र सरकार ने सतीश काशीनाथ मराठे और स्वामीनाथन गुरुमूर्ति की प्रतिनियुक्ति की है। आरबीआई ने इसकी जानकारी दी। आरबीआई ने बताया कि केंद्र सरकार ने इन दोनों लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक, गैर-आधिकारिक निदेशकों के रूप में 11 अगस्त से चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए फिर से नामित किया है।