फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman said GST is progressing the state and the country

Nirmala Sitharaman: सीतारमण बोलीं- GST से हो रही है राज्य और देश की प्रगति, देश की अर्थव्यस्था भी हो रही मजूबत

Fri, 21 Jul 2023 11:05 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 11:05 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि जीएसटी लागू होने से जहां राज्यों की प्रगति हो रही हैं, वहीं देश की अर्थव्यस्था भी मजूबत हो रही है।
 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman said GST is progressing the state and the country
निर्मला सीतारमण के अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि जीएसटी लागू होने से जहां राज्यों की प्रगति हो रही हैं, वहीं देश की अर्थव्यस्था भी मजूबत हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब यह स्पष्ट रूप से साबित हो गया है कि जीएसटी की शुरुआत देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत कर रही है। वे आज त्रिपुरा की राजधानी अगरताल में यहां नए जीएसटी भवन के उद्घाटन के बाद संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्तमंत्री दो दिवसीय त्रिपुरा और असम के दौरे पर शुक्रवार को अगरतला पहुंची। यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केंद्रीय वित्तमंत्री अगरतला पहुंचीं और मंत्रीबारी रोड के किनारे नेताजी चौमुहुनी इलाके में त्रिपुरा के नवनिर्मित जीएसटी भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, 17 अप्रत्यक्ष करों और छह उपकरों को विलय करके जीएसटी लागू करने के निर्णय से राज्य को बहुत लाभ हो रहा है।


उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, वर्ष 2016-2017 में त्रिपुरा को केंद्रीय करों के हिस्से के रूप में केवल 4.21 करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन वर्ष 2022-2023 में जीएसटी मुआवजे के रूप में करों का यह हिस्सा बढ़कर 982.50 करोड़ रुपए हो गया। सीतारमण ने कहा, यह स्पष्ट रूप से साबित करता है कि जीएसटी की शुरूआत देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed