फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirmala Sitharaman asked Mamata Banerjee whether they stood with India or helping enemies

ममता ने बालाकोट स्ट्राइक पर उठाए सवाल, निर्मला ने पूछा- क्या आप भारत के साथ हैं

Mon, 18 Mar 2019 11:08 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman asked Mamata Banerjee whether they stood with India or helping enemies
निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़े करने को लेकर हमला बोला है। रविवार को रक्षामंत्री ने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो और उनकी पार्टी भारत के साथ खड़ी है या फिर हमारे दुश्मनों की मदद कर रही है। 

विज्ञापन


एक बातचीत में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं सीतारमण ने 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, "उसके बाद हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के तहत बालाकोट पर हमला किया लेकिन वह हमसे इसका सबूत मांगने लगे। उसी राज्य से जहां भारत में राष्ट्रवाद का पूरा आंदोलन शुरू हुआ था।" 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा, "क्या वे भारत और राष्ट्रवादी भारतीयों के साथ हैं या आप हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं? क्या आप उनके तर्कों का समर्थन कर रहे हैं? मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग बंगाल से हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा, "क्या वह भारत के साथ हैं या फिर आप हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं? क्या आप उनके तर्कों का समर्थन करते हैं? मुझे विश्वास नहीं होता कि यह लोग बंगाल से हैं? यह बंगाल आज पाकिस्तान के पक्ष में बोलता है। अविश्वसनीय।" 

भाजपा नेता सीतारमण कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस कार्यक्रम का विषय था, 'भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना, और पश्चिम बंगाल और उत्तरपूर्व पर दृष्टिकोण।' 

उन्होंने तृणमूल पर आरोप लगाते हुए कहा, वह "उस पाकिस्तान की मदद कर रहा है जिसने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बंगाली भाषी लोगों का दमन किया।" 

सीतारमण ने पूछा, "आज बंगाल डरा हुआ क्यों है? यहां से कोई शख्स कैसे राष्ट्रवाद और देशभक्ति को लेकर सवाल खड़े कर सकता है?" 

सीतारमण ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, 'दीदी' (ममता बनर्जी) भारत सरकार के खिलाफ असहयोग कर रही हैं जैसे महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाया गया था।


"हमारी अपनी सरकार के खिलाफ? यह किस तरह की राजनीति है? क्या बंगाल वोट देकर प्रतिनिधियों को संसद नहीं भेजता है?" 

सीतारमण ने कहा कि बनर्जी के मुख्यमंत्री काल के दौरान बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने पूछा, "यह 34 सालों के कम्युनिस्ट शासन का केवल एक बुरा क्लोन है। क्या आपने क्लोन हासिल करने के लिए वोट दिया था, जो आम लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहा है?" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed