{"_id":"5c927cc4bdec22146d7071d9","slug":"nirav-modi-uncle-mehul-choksi-to-bring-india-process-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव के मामा मेहुल चोकसी को भी एंटीगुआ से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीरव के मामा मेहुल चोकसी को भी एंटीगुआ से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
Thu, 21 Mar 2019 12:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मेहुल चोकसी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके मामा और पीएनबी घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने चोकसी को प्रत्यर्पित करने को लेकर एंटीगुआ की एजेंसियों को दस्तावेज भेजे हैं और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई। लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी भी इसी प्रक्रिया के तहत की गई है।
सूत्रों का कहना है कि चोकसी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जांच एजेंसियां एंटीगुआ की ओर से जवाब मिलने का इंतजार कर रही हैं। चोकसी ने पिछले साल भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। पिछले साल अगस्त में भारत ने एंटीगुआ से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।
नीरव के जल्द प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के संपर्क में भारत
भारत ने लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि पीएनबी घोटाले के आरोपी को जल्द से जल्द प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर ब्रिटेन के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार इस मामले पर लगातार ब्रिटेन के साथ संपर्क बनाए हुए है। हम नीरव के जल्द से जल्द प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहे हैं।