फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi extradition case to reach to Westminster Magistrate Court

ब्रिटिश कोर्ट पहुंचा नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मामला, कांग्रेस ने कसा तंज, मोदी हैं तो मुमकिन है

Sat, 09 Mar 2019 07:59 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 09 Mar 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi extradition case to reach to Westminster Magistrate Court
नीरव मोदी (फाइल फोटो)

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के मामले को आगे बढ़ा दिया है। उसे भारत लाने के अनुरोध को विचार के लिए वेस्टमिंस्टर कोर्ट के पास भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले मामले को लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में भेजने के ब्रिटिश गृह मंत्री साजिद जाविद के फैसले की आधिकारिक सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


यह कदम नीरव के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उसे भारत में कानून का सामना करने के लिए वापस लाने से जुड़ा है। नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी पीएनबी को करोड़ों का चूना लगाकर पिछले साल भारत से भाग गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि ब्रिटेन की सरकार से नीरव को भारत प्रत्यर्पित करने का आग्रह जुलाई, 2018 में ही किया गया था।
विज्ञापन

 

कांग्रेस का तंज, मोदी हैं तो मुमकिन है

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ‘छोटा मोदी’ लंदन में देखा गया। वह शानदार जीवन जी रहा है। उसने 10 हजार पाउंड की जैकेट पहन रखी है। मोदी हैं तो नामुमकिन भी मुमकिन है। लगता है कि मोदी बैंक फ्रॉडस्टर सेटलमेंट कंपनी चला रहे हैं। पांच साल में भगोड़ों ने 1 लाख करोड़ रुपये लूट लिए और आप उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। ऐसा इसलिए, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। यह सही है प्रधानमंत्री जी, पहले बैंकों से 23,000 करोड़ रुपये लूटो। फिर बिना किसी परेशानी के देश से फरार हो जाओ। इसके बाद सीबीआई और ईडी का मजाक उड़ाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें पता है नीरव लंदन में है : विदेश मंत्रालय

नीरव को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को कहा कि सरकार को यह पहले से पता है कि वह ब्रिटेन में रह रहा है। रवीश ने कहा,

नीरव के प्रत्यर्पण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। भारत सरकार की तरफ से नीरव के प्रत्यर्पण का अनुरोध अभी ब्रिटिश सरकार के समक्ष विचाराधीन है। नीरव के वापस लाए जाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी वह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed