{"_id":"5a786bef4f1c1ba3268b8857","slug":"nirav-modi-charged-by-cbi-after-cheating-with-punjab-national-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI की बड़ी कार्रवाई, 280 करोड़ की धोखाधड़ी में नीरव मोदी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CBI की बड़ी कार्रवाई, 280 करोड़ की धोखाधड़ी में नीरव मोदी के खिलाफ मामला दर्ज
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने 2017 में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 280.70 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में अरबपति हीरा व्यापारी नीरव मोदी, उनके भाई, पत्नी और कारोबारी भागीदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर यह कदम उठाया है। पंजाब नेशनल बैंक का आरोप है कि मोदी, उनके भाई निशाल, पत्नी एमी और मेहुल चिनूभाई चोकसी ने बैंक के अधिकारियों के साथ साजिश रचकर धोखधड़ी को अंजाम दिया जिससे बैंक को नुकसान उठाना पड़ा। सभी आरोपी डायमंड्स आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स, स्टेलर डायमंड्स में साझेदार हैं। इस बारे में कंपनी को ई-मेल भेजकर उसकी प्रतिक्रिया मांगी गई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया था।
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सरकारी कर्मचारियों ने डायमंड आर. यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स, स्टेलर डायमंड्स को लाभ पहुंचाने के लिए बैंक को 280.70 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ऐसे पहुंचाया नुकसान
पंजाब नेशनल बैंक ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अधिकारियों की मिलीभगत से कथित तौर पर कैश मॉर्जिन की भुगतान के बिना ही आठ फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए बैंक को नुकसान पहुंचाया।
फोर्ब्स की सूची में भी आया है नाम
साल 2013 में नीरव मोदी का नाम फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में आया। उनके डिजाइनर ज्वेलरी बूटीक लंदन, न्यूयॉर्क, लास वेगास, हवाई, सिंगापुर, बीजिंग और मकाऊ में हैं।
चर्चित सेलीब्रेटीज पहनती हैं नीरव की कंपनी के अभूषण
भारत में नीरव मोदी की कंपनी के स्टोर मुंबई और दिल्ली में हैं। इनकी कंपनी के आभूषण केट विंस्लेट, कोको रोशा, लीजा हेडन और एश्वर्या राय जैसे सेलीब्रेटीज पहनती हैं।
कारोबारी परिवार से है ताल्लुक
नीरव डायमंड का कारोबार करने वाले परिवार से आते हैं। बीबीसी के मुताबिक, बेल्जियम के एंटवर्प शहर में उनका पालन-पोषण हुआ है।