फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi case: PNB retired officer booked for property over income

नीरव मोदी मामले में पीएनबी के सेवानिवृत अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Fri, 16 Nov 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi case: PNB retired officer booked for property over income
pnb

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक सेवानिवृत्त उपप्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। नीरव मोदी से जुडे़ 11,400 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में शेट्टी प्रमुख आरोपी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शेट्टी पर उनकी आय के ज्ञात स्रोत से 200 प्रतिशत अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सीबीआई की मुंबई की भ्रष्टाचार रोधक शाखा ने शेट्टी और उनकी पत्नी आशालता के खिलाफ एक अप्रैल, 2011 से 31 मई, 2017 के दौरान कथित रूप से भारी मात्रा में चल और अचल संपत्ति जुटाने का मामला दर्ज किया। यह मामला उनके सेवानिवृत्त होने के दिन दर्ज किया गया। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक इस अवधि में दंपति ने 2.63 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति जुटाई। 
विज्ञापन


सीबीआई की एफआईआर में आरोप लगाया गया है, ‘‘शेट्टी और उनकी पत्नी आशालता ने 2.63 करोड़ रुपये की आय से अधिक की संपत्ति जुटाई है। यह उनकी कमाई के ज्ञात स्रोतों से 238.44 प्रतिशत अधिक है। आशालता इंडियन बैंक में लिपिक हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि आशालता सक्रिय रूप से अपने पति के साथ अपराध की कमाई से संपत्तियों के अधिग्रहण और उसे छिपाने में शामिल रहीं हैं। इस तरह वह भी एक सरकारी कर्मचारी द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के अपराध में शामिल हैं। शेट्टी को सीबीआई ने इस साल फरवरी में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी बैंकिंग घोटाला सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed