{"_id":"5b1314414f1c1b264d8b46ad","slug":"nipah-death-of-woman-school-college-will-remain-closed-till-12-in-kozhikode","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपाह: महिला की मौत, कोझिकोड में स्कूल कॉलेज 12 जून तक रहेंगे बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
निपाह: महिला की मौत, कोझिकोड में स्कूल कॉलेज 12 जून तक रहेंगे बंद
एजेंसी, कोझिकोड
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Nipah Virus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोझिकोड में शनिवार सुबह 39 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। उसमें निपाह वायरस के लक्षण दिखे थे लेकिन ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। महिला की मौत के बाद जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों को 12 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं को छोड़कर सभी परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। इसके अलावा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा कराए जाने वाले इंटरव्यू को भी स्थगित कर दिया गया है।
यह फैसला राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा और अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव सदानंदन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। राज्य में 17 मई को निपाह वायरस की पुष्टि होने के बाद अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। शैलजा ने कहा कि एहतियातन उपाय के तहत स्कूलों-कॉलेजों को फिर से खोलने को टाल दिया गया है। निपाह वायरस से उत्पन्न हालात की समीक्षा के लिए तिरुवनंतपुरम में सोमवार को सभी दलों की बैठक होगी।
राज्य सरकार की कोशिश लोगों को इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से बचाने की है। संदिग्ध निपाह वायरस की चपेट में आए 1950 लोगों की सूची तैयार की गई है। इन पर करीबी नजर रखी जा रही है। सदानंदन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया निपाह वायरस की दवा राज्य में पहुंच चुकी है और कोच्चि से कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पहुंचाई जा रही है।