{"_id":"5f492fd08ebc3e3d1027e2af","slug":"ninety-kilometers-inland-waterways-between-india-and-bangladesh-will-start-from-september-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश के बीच पांच सितंबर से शुरू होगा नब्बे किलोमीटर लंबा जलमार्ग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश के बीच पांच सितंबर से शुरू होगा नब्बे किलोमीटर लंबा जलमार्ग
Fri, 28 Aug 2020 09:54 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
भारत और बांग्लादेश के बीच एक सप्ताह बाद नए जलमार्ग का संचालन शुरू हो जाएगा। नॉर्थ ईस्ट में त्रिपुरा को बांग्लादेश से जोड़ने वाले इस सोनामुरा-दाउदकांडी जलमार्ग की शुरुआत पांच सितंबर को मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव की मौजूदगी में की जाएगी। नब्बे किलोमीटर लंबे सोनामुरा-दाउदकांडी मार्ग को इस साल मई में भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल (आईबीपी) मार्गों में शामिल किया गया था। इससे व्यापार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (एलपीएआई) के निदेशक अजित कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि एक वाहन सामान लेकर यहां से 60 किलोमीटर दूर सोनामुरा आएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री भी सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा में होंगे।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने कि इसका ट्रायल रन दो सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान एक सामान ढोने वाली नाव 50 टन सीमेंट लेकर बांग्लादेश में कोमिला जिले के दाउदकंडी से नवनिर्मित घाट पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि, यह दोनों देशों और इस इलाके के बीच व्यापार के लिए एक अच्छा अवसर होगा और भविष्य में इसके कई फायदे होंगे। इस 90 किलोमीटर लंबे जलमार्ग का 89.5 किलोमीटर हिस्सा पड़ोसी देश से होकर गुजरेगा।