{"_id":"5b978f9b867a557e8572987d","slug":"nine-years-later-apsara-reactor-was-resumed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रूप में 'अप्सरा' फिर शुरू, नौ साल बाद किया गया प्रयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए रूप में 'अप्सरा' फिर शुरू, नौ साल बाद किया गया प्रयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 11 Sep 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे पुराने शोध रिएक्टर ‘अप्सरा’ को अधिक क्षमता के साथ फिर से शुरू किया गया है। इस रिएक्टर को मरम्मत और नया स्वरूप देने के लिए 2009 में स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। बार्क ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि रिएक्टर को और उन्नत बनाने के बाद 10 सितंबर को फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
इस शोध रिएक्टर को सर्वप्रथम अगस्त, 1956 में शुरू किया गया था। 'अप्सरा' का इस्तेमाल न्यूट्रॉन की गतिविधियों के विश्लेषण, विकिरण से संबंधित अध्ययन, फॉरेंसिक अध्ययन, न्यूट्रॉन रेडियोग्रॉफी और अन्य प्रयोगों के लिए किया गया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि उन्नत रिएक्टर से चिकित्सा क्षेत्र में इस्तेमाल के लिए रेडियो आइसोटोप के देश में उत्पादन में वृद्धि होगी। इनपुट: भाषा
विज्ञापन