{"_id":"5dcaf8698ebc3e5b3c467cb4","slug":"nine-year-old-daughter-was-married-by-mother-for-only-thirty-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः महज तीस हजार के लिए मां कराने जा रही थी नौ साल की बेटी की शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः महज तीस हजार के लिए मां कराने जा रही थी नौ साल की बेटी की शादी
Tue, 12 Nov 2019 11:54 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज नौ साल की बच्ची की शादी कराने जा रहे दो परिवार के छह लोगों को महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में नाबालिग की मां व दूल्हे की मां भी शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ बाल विवाह निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक औरंगाबाद जिले के मजलगांव में आशामति गोलप ने अपनी नौ वर्षीय बेटी की शादी अपनी सहेली उर्मिला यादव के बीस वर्षिय बेटे के साथ 30,000 रुपये में तय कर दी। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस ने फुलेनगर क्षेत्र में छापा मारकर छह लोगों गिरफ्तार किया। यहीं पर रविवार को शादी होनी थी।
विज्ञापन